Siddharth Shukla Death News: कैसे करें यकीन…महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर दिल तोड़ने वाली खबर आई है। महज 40 साल की उम्र में आज सुबह उनका निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला को मैसिव हार्ट अटैक आने की बात कही जा रही है, हालांकि डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण के बारे में आधिकारिक रूप से कहा जा सकता है। एक्टर को 11 बजे के करीब कूपर अस्पताल में लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सिद्धार्थ के निधन की खबर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई है।

बीती रात लीं थी दवाइयां

कूपर अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने बताया, ‘शुरुआती रिपोर्ट से पता चल रहा है कि सिद्धार्थ को हार्ट अटैक हुआ था। हालांकि पोस्टमॉर्टम होने तक हम उनकी मौत की कन्फर्म वजह नहीं बता सकते।’ सिद्धार्थ टीवी शो ‘बालिका वधू’ में अहम किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13 भी जीता था।

टीवी से वेब सीरीज तक

बता दें कि सिद्धार्थ के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन चार साल तक कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिला।  2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे।

हालांकि,  उन्हें जिस पहचान की तलाश थी वह बालिका वधू सीरियल से बनी और इसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया। इसके बाद  उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और 2014 में  ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में सपोर्टिंग रोल भी किया था। वह बिग बॉस के अलावा रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आए थे। इसी साल वह ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सीजन 3 में भी नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी दोस्त शहनाज गिल के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो भी किए थे।

सकते में इंडस्ट्री

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर फैलते ही फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत से जुड़े लोग भी सकते में आ गए। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट किया, “सिद्धार्थ के निधन की खबर हैरान करने वाली है, उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदना।” विंदु दारा सिंह ने लिखा, ”आपकी चमक हमेशा हमारे साथ रहेगी और आपका नुकसान बस अपूरणीय है !! #बिगबॉस में आपके जैसा कोई विजेता नहीं था और कोई दूसरा कभी नहीं होगा, लगता है बुरी नजरों पर अब हमेश विश्वास करना पड़ेगा! #रिप सिद्धार्थ शुक्ला”

सुनील ग्रोवर भी सिद्धार्थ ने निधन से सदमें हैं। सुनील ग्रोवर ने दुख जताते हुए लिखा,”सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में जानकर हैरान और दुखी हैं। बहुत जल्दी चला गया। प्रार्थना। आत्मा को शांति मिले।”

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने भी दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक बार फिर हमें पता चला जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।’ हरभजन सिंह ने कहा कि विश्नास नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ चले गए, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आम जनता को भस्मारती दर्शन अगले सप्ताह से

Thu Sep 2 , 2021
सर्किट हाऊस में उच्च शिक्षा मंत्री के साथ अफसरों ने तय किया-शाही सवारी छोटे मार्ग से ही निकलेगी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ देंगे प्रवेश, प्रोटोकाल से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को कटवानी होगी 100 रु. की रसीद उज्जैन, अग्निपथ। विगत डेढ़ वर्ष से अधिक समय से महाकालेश्वर मंदिर में […]

Breaking News