RCB vs PBKS: प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी आरसीबी, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सामना पंजाब किंग्स से होगा। बैंगलोर को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए महज एक जीत की दरकार है। वहीं, पंजाब को अंतिम चार में अपनी जगह बनाने के लिए दोनों ही मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। पंजाब ने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी, तो बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को धूल चटाई थी। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत में केएल राहुल की टीम विराट कोहली की सेना पर भारी पड़ी थी और पंजाब ने 34 रनों से मैदान मारा था। ऐसे में आरसीबी इस मुकाबले में हार का हिसाब जरूर चुकता करना चाहेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछले दो मैचों में सबकुछ सही घटा है। बल्लेबाजी में कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल टीम को शानदार शुरुआत देने में सफल रहे हैं, तो श्रीकर भरत ने नंबर तीन पर आकर दमदार बैटिंग की है। ग्लेन मैक्सवेल ने यूएई लेग में बेहतरीन फॉर्म दिखाई है और खास बात यह है कि उन्होंने टीम की नैया पार लगाने का जिम्मा उठाया है। एबी डिविलियर्स को अबतक अपना 360 वाला हुनर दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। डेनियल क्रिस्टियन की जगह पर काइल जेमीसन की वापसी हो सकती है। गेंदबाजी में हर्षल पटेल आईपीएल 2021 में बैंगलोर के सुपरस्टार रहे हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल का फॉर्म में लौटना टीम के लिए राहत भरी खबर है।

पंजाब के लिए जीत जरूरी

केएल राहुल की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को अपने बचे हुए दोनों ही मैचों में जीत की दरकार है। केकेआर के खिलाफ मिली रोमांचक जीत से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा। पिछले मैच में कप्तान राहुल अच्छी फॉर्म में नजर आए थे और मयंक अग्रवाल ने भी टीम में वापसी करते हुए 40 रनों की धमाकेदर पारी खेली थी। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय जरूर है। दीपक हुड्डा के बल्ले से भी उस तरह से रन नहीं निकले हैं जिसके लिए वह जाने जाते हैं। शाहरुख खान ने केकेआर के खिलाफ महफिल लूटने का काम जरूर किया था। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है। वहीं, रवि बिश्नोई राहुल का ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI

  1. विराट कोहली (कप्तान)
  2. देवदत्त पडिक्कल
  3. श्रीकर भरत
  4. ग्लेन मैक्सवेल
  5. एबी डिविलियर्स
  6. डेनियल क्रिस्टियन/काइल जेमीसन
  7. जॉर्ज गार्टन
  8. शाहबाज अहमद
  9. हर्षल पटेल
  10. मोहम्मद सिराज
  11. युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग XI

  1. केएल राहुल (कप्तान)
  2. मयंक अग्रवाल
  3. निकोलस पूरन
  4. एडम मार्करम
  5. दीपक हुड्डा
  6. शाहरुख खान
  7. फैबियन एलेन/क्रिस जोर्डन
  8. नाथन एलिस
  9. मोहम्मद शमी
  10. रवि बिश्नोई
  11. अर्शदीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौदा कर कार दी नहीं, रुपए वापस मांगे तो बंद खाते का चेक दे दिया, गैरेज संचालक गिरफ्तार

Sun Oct 3 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। कार बेचने का झांसा देकर ऑटो गैरेज संचालक ने इंदौर के एक युवक को 1.40 लाख रुपए का चूना लगा दिया। विवाद होने पर बंद खाते का चेक देकर झांसा देने का प्रयास भी किया। करीब 9 माह से चल रहे घटनाक्रम में श्किायत होने पर नीलगंगा पुलिस ने […]

Breaking News