पाकिस्तान में बस में बम विस्फोट, 9 चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत, 30 हुए घायल

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तरी राज्य खैबर पख्तूख्वा में एक बस में बम धमाका हुआ है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चीन के भी 9 नागरिक शामिल हैं। ये सभी इंजीनियर थे, जो चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े एक प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे। इसके अलावा एक पाकिस्तानी सैनिक की भी मौत हुई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को एक बस को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने धमाका किया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोटक रोड पर कहीं रखा था या फिर बस में ही बम प्लांट किया गया था। पाकिस्तान के एक सरकारी अधिकारी ने नाम उजागर ने करने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया कि बम धमाके के बाद बस एक गहरे नाले में जा गिरी, जिसके चलते बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

यह दासू डैम चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। चीन के 65 अरब डॉलर के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट के तहत ही चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत चीन ने अपने पश्चिमी हिस्से को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। ऐसा होने पर चीन की मध्य और पश्चिम एशिया के देशों तक सीधे तौर पर कारोबारी पहुंच होगी। चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर के तमाम प्रोजेक्ट्स पर काम के लिए चीन ने बड़ी संख्या में अपने इंजीनियरों को भेजा है। ये लोग प्रोजेक्ट के निर्माण में इंजीनियरिंग का काम कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के मजदूर निर्माण में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP में स्कूल खुलेंगे: शिवराज का ऐलान- 11वीं-12वीं की क्लास 26 जुलाई से 50% क्षमता के साथ खोलेंगे; 15 अगस्त तक छोटे बच्चों के स्कूल भी खोल सकते हैं

Wed Jul 14 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को RSS के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के कार्यक्रम में CM ने कहा कि 11वीं और 12वीं के क्लास 26 जुलाई से 50% की क्षमता से खोले जाएंगे। सब ठीक-ठाक रहा तो 15 […]

Breaking News