बस का पहिया युवक पर से गुजरा, मौत

महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर के ताल मार्ग पर एक रविवार की शाम बाइक सवार यात्री बस की चपेट में आकर जान गंवा बैठा। खारुआंकलां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिदपुर निवासी आदिल पिता उम्र हमीद (24) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ महिदपुर रोड किसी काम से आया था। दोस्त एक होटल पर चाय पीने रुक गये।

इसी दौरान आदिल बाइक से ताल मार्ग पर चला गया। अचानक उसकी बाइक स्लिप होकर नलखेड़ा जा रही महाशक्ति बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई आर बस का पिछला पहिया आदिल के सिर पर से निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खारूआं कलां पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिये शासकीय अस्पताल भेजते हुए प्रकरण जांच में लिया है।

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित तीन गंभीर

इसके पहले रविवार सुबह अपने एक रिश्तेदार के यहां गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे गायत्री कॉलोनी महिदपुर सिटी निवासी एक दंपत्ति अपने बेटे सहित मोटर सायकिल से जा रहे थे। नीलगाय (घोड़ा रोज) के सडक़ पार करने के दौरान उससे टकराकर गिर पड़े। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये। दंपति अपने बेटे सहित गायत्री कॉलोनी महिदपुर से ताल जा रहे थे। घटना महिदपुर रोड से डेलवास के बीच की है। गंभीर रूप से घायल राहुल भेरूलाल राठौर को उसकी पत्नी तथा घायल बच्चे को नागदा हॉस्पिटल रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक फिसलने से पति-पत्नी घायल

Sun Oct 3 , 2021
सुसनेर, अग्निपथ। माधव विलास के समीप निर्माणाधीन रोड पर रविवार की दोपहर बाइक फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलने पर नलखेड़ा से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जहां दोनों का घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। पैरामेडिकल स्टाफ बजरंग दांगी तथा पायलट संदीप शर्मा […]

Breaking News