धनतेरस पर ग्राहकी से जगमगाया बाजार व्यापारियों में छाया उल्लास

महिदपुर, अग्निपथ। दीपावली महापर्व के दौरान मंगलवार को धनतेरस का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मुख्य बाजार ग्राहकों से पटे रहे, सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों ने दीपावली पर्व के लिए आवश्यक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।

धनतेरस के अवसर पर शुभ मुहूर्त में सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल, बर्तन, कपड़ा, रेडीमेड, किराना, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल्स, मोबाइल के साथ ही साज सज्जा से संबंधित सामान की दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी गई। वही त्योहारी ग्राहकी में पटाखा बाजार, पशुधन की सजावट, रंगोली, सेली फुंदे के व्यापार में भी खासी चहल-पहल देखी गई।

मुख्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चार पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, भारी वाहन व हाथ ठेला गाड़ी का प्रवेश निषेध कर दिया गया। दो पहिया वाहन व बाइक को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों, स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों को काफी सुविधा रही।

वहीं देर शाम को शुभ मुहूर्त में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों पर लोगों ने आकर्षक विद्युत सजावट एवं दीप प्रज्वलित कर पूजन किया। मुख्य त्योहार को देखते हुए एसडीओपी आर के राय एवं थाना प्रभारी दिनेश भोजक के निर्देशन में पुलिस विभाग का पूरा अमला बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लावारिस हो गई ग्राम पंचायत खारपा, ग्राम प्रधान और सचिव की शासन के आदेश के बाद भी नियुक्ति नहीं

Tue Nov 2 , 2021
कई काम अटके, बैठकें भी नहीं हो रही तराना, अग्निपथ। जनपद पंचायत तराना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान नहीं होने से लावारिस की तरह हो गई है। छह महीने पहले यहां के ग्राम प्रधान की मौत होने के बाद से प्रधान का पद खाली है। वहीं […]
gram panchayat kharpa

Breaking News