यह कंपनी दे रही है खास नौकरी, बिस्तर पर सोने के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपये

नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग लगातर नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ नौकरीपेशा लोग अपना काम पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन सोचिए कोई कंपनी अपने कर्मचारी को सोने के लिए खूब पैसा दे तो शायद यह काफी हैरानी भरी नौकरी होगी। ब्रिटेन की एक कंपनी ने एक ऐसा ही विज्ञापन निकाला है जिसमें वह अपने कर्मचारी को सिर्फ सोने के लिए 25 लाख रुपये का सालाना वेतन देगी। इसके लिए लोगों ने आवेदन करना भी शुरू कर दिया है।

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन की एक कंपनी से संबंधित है। ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की एक गद्दा बनाने वाली कंपनी ने एक खास नौकरी ऑफर कर रही है। इस नौकरी में सिर्फ बिस्तर पर पड़े रहना है, कर्मचारी को कहीं आना-जाना भी नहीं है। इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी तय किया है यह बिस्तर काम करने वाली कर्मचारी के यहां भी भिजवा दिया जाएगा। लेकिन कंपनी ने इस काम के लिए एक शर्त रखी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी के साथ काम करने वाले कर्मचारी को इतना करना होगा उसे रोज सात घंटे बिस्तर पर ही गुजारने होंगे। इस दौरान कर्मचारी कंपनी को यह बताएगा कि इस्तेमाल करने में ये गद्दे कैसे हैं और इसमें आगे क्या सुधार करने की गुंजाइश है। गद्दे की खूबियां और कमियां दोनों ही बताना पड़ेगा। इसके लिए कंपनी अपने कर्मचारी से लगातार संपर्क में रहेगी।

इस कंपनी की नाम ‘क्राफ्टेड बेड्स’ है। कंपनी द्वारा निकाले गए विज्ञापन में पद का नाम मैट्रेस टेस्टर बताया गया है। इन कर्मचारियों को कंपनी की ओर से 24,000 पाउंड्स (लगभग 25 लाख रुपये) का सालाना वेतन दिया जाएगा। मैट्रेस टेस्टर को साप्ताहिक आधार पर हाई क्वालिटी वाले मैट्रेस को टेस्ट करना होगा और अपनी रिपोर्ट मैनेजर को भेजनी होगी। रिपोर्ट में गद्दे की क्वालिटी के बारे में बताना होगा।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था है। क्राफ्टेड बेड्स के मार्केटिंग मैनेजर ब्रायन डिलन ने बताया कि यह पूरी तरह से रिमोट जॉब है। हालांकि इस नौकरी की सबसे पहली और अहम शर्त यह है कि आवेदक ब्रिटेन का ही निवासी होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान संगठन का रेल रोको आंदोलन: उज्जैन में रेलवे स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग, फोर्स तैनात, बिना पूछे किसी को अंदर नहीं जाने दे रहे

Mon Oct 18 , 2021
उज्जैन। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशन पर जाने वाले प्रत्येक यात्री […]

Breaking News