राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय कुश्ती टीम का चयन हुआ

उज्जैन, अग्निपथ। 23 व 24 अक्टूूबर 2021 को विजयबहादुर व्यायामशाला, इंदौर पर होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिये जिला टीम के चयन हेतु मध्यप्रदेश एमोच्योर कुश्ती संघ के निर्देशानुसार उज्जैन जिला कुश्ती संघ द्वारा जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल का आयोजन गुरू अखाड़ा, उज्जैन पर रखा गया।

उज्जैन जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष उमेशसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुए ट्रायल में निर्णायक राधेश्याम चौधरी, जय राठौर, दिनेश चौधरी, रविकांत सोनी, कौशल परमार, विनय जगराम, सतीश पाल, बसंत खत्री द्वारा महिला वर्ग एवं पुरूष वर्ग में ग्रीको रोमन, फ्री स्टाईल के विजेता खिलाडिय़ों का वजन समूह अनुसार चयनित किया गया। च

यनित खिलाड़ी महिला वर्ग में सोनू, नेहा सोलंकी, टियारा राणा, कृष्णा विश्वकर्मा, नुपूर प्रजापत, निशा बाथम, खुशी नामदेव, पुरूष वर्ग में – विनय चौधरी, विकास माली, सचिन चौधरी, मयंक खत्री, बबलू चौधरी, तरूण आचार्य, अंकित बैस, अमन शर्मा, दीपक बारिया, भानुप्रतापसिंह, समरोज खान, प्रवीण माली, राहुल सोनगरा, अक्षय राठौर चयनित हुए। उज्जैन जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष उमेशसिंह ठाकुर के अनुसार चयनित खिलाडिय़ों का दल इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 23 अक्टूबर को रवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शूटिंग : ओह माय गॉड, भक्त-भगवान के बीच बनाई दीवार

Sat Oct 23 , 2021
कलेक्टर का आदेश बना मुसीबत, राज्यपाल-मुख्यमंत्री से तगड़ा फिल्मी हस्तियों का प्रोटोकाल दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में जाने वाले श्रद्धालु, पुजारी-पुरोहितों को रोका अभिनेता अक्षय कुमार ने दर्शन के बाद जारी किया फिल्म का पोस्टर उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार को ओह माय गॉड 2 की शूटिंग करने के लिए फिल्म अभिनेता […]
Oh My God -2 Akshay Kumar Mahakal Darshan

Breaking News