माचिस 14 साल बाद होगी महंगी, एक डिब्बी के लिए 2 रुपए चुकाने होंगे

उज्जैन, अग्निपथ। माचिस की कीमत 14 साल बाद दोगुनी होने वाली है। एक दिसंबर 2021 से आपको माचिस की एक डिब्बी के लिए 1 रुपए की जगह 2 रुपए खर्च करने होंगे। आखिरी बार 2007 में माचिस के दाम 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपए किए गए थे। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह माचिस को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के दामों में बढ़ोतरी है। 5 प्रमुख मैचबॉक्स इंडस्ट्री बॉडी के रिप्रेजेंटेटिव्स ने हाल ही में शिवकाशी में मीटिंग की थी जिसमें माचिस की एमआरपी बढ़ाने का फैसला लिया गया।

मैन्युफैक्चरर्स ने बताया कि माचिस बनाने के लिए 14 तरह के कच्चे माल का उपयोग किया जाता है। एक किलो रेड फास्फोरस के दाम 425 रुपए से बढक़र 810 रुपए हो गए हैं। वैक्स भी 58 रुपए के बजाय अब 80 रुपए में मिलता है। आउटर बॉक्स बोर्ड के दाम 36 रुपए से 55 रुपए और इनर बॉक्स बोर्ड 32 रुपए से 58 रुपए का हो गया है।

10 अक्टूबर से बॉक्स बोर्ड, पेपर, स्प्लिंट्स, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर की कीमतें बढ़ गई हैं। इनके अलावा, फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी ने ट्रांसपोर्ट की लागत को बढ़ा दिया है। इन सभी चीजों ने मैचबॉक्स इंडस्ट्री को दाम बढ़ाने के लिए मजबूर किया है।

4 लाख लोगों को इस इंडस्ट्री से रोजगार

तमिलनाडु में लगभग 4 लाख लोगों को इस इंडस्ट्री से रोजगार मिलता है। इनमें से 3 लाख लोग डायरेक्टली और 1 लाख लोग इनडायरेक्टली इंडस्ट्री से जुड़े हैं। डायरेक्ट इम्प्लॉई में 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं। माचिस बनाने वालों को बॉक्स बनाने की उनकी क्षमता के आधार पर भुगतान किया जाता है।

महिलाओं को प्रतिदिन 240 से 280 रुपए और पुरुषों को 300 रुपए से 350 रुपए मिलते हैं। हालांकि कई लोग मनरेगा के तहत काम करने में रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि वहां उन्हें इससे ज्यादा भुगतान किया जाता है। ऐसे में इंडस्ट्री को उम्मीद है कि बेहतर भुगतान करके ज्यादा स्टेबल वर्कफोर्स को अट्रैक्ट किया जा सकेगा।

प्रोडक्शन में सबसे आगे तमिलनाडु

देश में सबसे ज्यादा माचिस का प्रोडक्शन तमिलनाडु में होता है। माचिस के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर शिवकाशी, विरुधुनगर, गुडियाथम और तिरुनेलवेली में स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंहस्थ के गुनाहगारों को सोमवार को जारी होंगे नोटिस

Sat Oct 23 , 2021
एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी आएंगे जांच के लेेपेटे में उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनियां काटने, अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदकर मकान बनाने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही का रूख नगर निगम की तरफ भी हो गया है। पिछले एक पखवाड़े से नगर निगम […]

Breaking News