रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी

मॉस्को (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के खिलाफ दुनिया को पहला टीका देने वाले देश रूस में एक बार फिर संक्रमण ने पैर पसार लिया है। यहां हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए केस आ रहे हैं तो 24 घंटे में हजार से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 40,096 नए केस दर्ज किए गए तो 1,159 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बीच मॉस्को ने 11 दिन के लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान करते हुए सभी गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट के साथ ही खेल और मनोरंजन के साथानों को बंद कर दिया गया है। स्कूलों पर भी ताले लटक गए हैं। खाने-पीने की चीजों की दुकानों के साथ दवा और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार देसी टीके स्पूतनिक वी पर काफी भरोसा जताती रही है, लेकिन रूस में अधिकतर लोग टीके लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। गुरुवार तक देश में अब तक 32 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा हुआ है। पुतिन ने पिछले सप्ताह 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पेड छुट्टियों का ऐलान किया था, ताकि लोग घर से कम निकलें और संक्रमण पर काबू पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गिरफ्तारी की आशंका में समीर वानखेड़े ने खटखटाया HC का दरवाजा, 72 घंटे की राहत का भरोसा

Thu Oct 28 , 2021
मुंबई। उगाही के आरोपों की मुंबई पुलिस द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच वानखेड़े ने गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। लेकिन […]

Breaking News