महाकाल का शिव ने किया अभिषेक, मोदी का वर्चुअल भाषण सुना

Shivraja mahakal pujan

संतों का किया सम्मान, कहा-आने वाली शिवरात्रि पर भव्य रूप से सजाएंगे उज्जैन को

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे। नंदीहाल में पूजा के दौरान वह केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूजा-अर्चना में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। जिस के बाद सीएम महाकाल प्रवचन हाल पहुंचे और उन्होंने संतों का सम्मान किया और घोषणा करते हुए कहा कि आने वाली शिवरात्रि को उज्जैन को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। जिसको आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने शिवरात्रि को अविस्मरणीय बनाने के बात भी कहीं।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के कल्याण में लगे हैं। देश की संस्कृति, धर्म, परंपरा, जीवन मूल्य, सनातन धर्म का पालन तो कर ही रहे हैं। देश की अगली पीढ़ी तक पहुंचा भी रहे हैं। केदारनाथ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया है उनसे बाबा के दर्शन और आसान होंगे।

प्रभारी मंत्री नहीं पहुंचे, मंत्री यादव ने की महाकाल पूजा

प्रधानमंत्री द्वारा केदारनाथ में की जा रही पूजा के दौरान प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा को काल भैरव और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव को मंगलनाथ मंदिर में पूजा करनी थी। लेकिन मंत्री देवड़ा उज्जैन नहीं आ सके। साथ ही मंत्री डॉ. यादव भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ महाकाल मंदिर में ही पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

गोवर्धन पूजा करने पहुंचे त्रिवेणी संग्रहालय

Shivraj Triveni sangrahalay 05112021
त्रिवेणी संग्रहालय का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री चौहान, साथ हैं मंत्री डॉ. यादव, सांसद अनिल फिरोजिया व कलेक्टर सिंह।

मुख्यमंत्री त्रिवेणी संग्रहालय के पास बड़े रूद्र सागर में गोवर्धन पूजा करने भी पहुंचे। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 5500 साल पहले पर्यावरण बचाने का संदेश दिया था। पेड़ों को काटने से धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे पूरी दुनिया परेशान हो रही है। मैं रोज एक पेड़ लगाता हूं। हमें पृथ्वी को बचाने के अभियान में जुटना होगा। अंकुर अभियान धरती को बचाने में पवित्र अभियान है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की होगी। उन्होंने चार धाम मंदिर के शांति स्वरूपानंद, महानिर्वाणी अखाड़े के विनीत गिरी, आह्वान अखाड़े के महामंडलेश्वर अतुलेशानंद, जगदीश मंदिर के महंत रामेश्वरदास सहित करीब 20 संतों का महाकाल प्रवचन हाल में सम्मान किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।

दर्शन में नहीं आई रुकावट

दिवाली के अगले दिन गुजराती श्रद्धालु महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शन करने आते हैं। शुक्रवार को भी महाकाल के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। उनकी सुविधा को देखते हुए दर्शन व्यवस्था में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए नंदीहाल में बैरिकेट्स लगाए गए थे। नंदीहाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पर लगाई गई मेगा स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल पूजा में शामिल हुए और उन्होंने नंदीहाल में भगवान शिव के विग्रह का पूजन अर्चन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जातिवाद और मतभेद भूलाकर एक मंच पर आना होगा -महंत

Sat Nov 6 , 2021
झाबुआ। राष्ट्र चेतना और हिन्दू एकीकरण से ओत-प्रोत दीपावली पर्व के अगले दिन नववर्ष एवं गौ-वर्धन पूजा के अवसर पर सामाजिक महासंघ जिला झाबुआ द्वारा स्थानीय लक्ष्मीनगर स्थित अंबा पैलेस के मैदान पर दीपावली महा-मिलन समारोह एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने […]
Jhabua milan samaroh 06112021

Breaking News