मांगों और समस्याओं को लेकर विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

Sardarpur MLA Gyapan 11112021

सरदारपुर, अग्निपथ। क्षेत्र की जनता की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में राजोद में चामुण्डा चौक से पैदल मार्च निकाला। राजोद थाने पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित नायब तहसीलदार रवि शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल चिर परिचित अंदाज में भाजपा सरकार पर महंगाई खाद की कालाबाजारी जैसे मुद्दों पर प्रदेश सरकार की घेराबंदी करते नजर आए। ग्रेवाल ने कहा कि राजोद क्षेत्र शांति का टापू बना रहे, राजोद क्षेत्र मेहनतकश किसानो की वजह से काफी प्रसिध्द है क्षेत्र हमेशा से शांति प्रिय रहा है। पुलिस प्रशासन को लगातार बढती चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाना चाहिए बुधवार को बदमाशों की गिरफ्तारी से क्षेत्र की जनता मे उम्मीद की किरण जागी है।

संदला की विष्णुबाई बदमाशों द्वारा की गई मारपीट से भयभीत होकर गांव छोडक़र चली गई थी। पुलिस प्रशासन उसे भी पुन: गांव लेकर आए। विभिन्न चोरी एवं लूटपाट की घटना मे घायल ग्रामीणो को प्रशासन आर्थिक सहायता प्रदान करे। राजोद में जनता की मांग पर स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रति सप्ताह गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार को डॉ. मोनिका पटेल अपनी सेवाएं देगी।

नगद में भी दें किसानों को खाद

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में रबी फसल की बुवाई का कार्य चल रहा है लेकिन किसानों को केवल परमिट के आधार पर ही खाद मिल रहा है। इसमें संशोधन कर सहकारी संस्थाओं से ही किसानों को नगद भुगतान पर भी खाद वितरण किया जाए।

ये भी मांगें

  • लाबरिया-दसई मार्ग की मरम्मत शीघ्र की जाए।
  • उचित जांच कर बढे हुए बिजली बिल वापस लिए जाए।
  • राजोद बस स्टैण्ड से हटाये गए हाथठेला दुकानदारो व फुटकर व्यापारियों को पुन: उचित स्थान पर भूमि आवंटित कर व्यापार करने की अनुमति दी जाए।

ये थे मौजूद

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्दसिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, युवक कांग्रेस वि.अ. दिनेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश बैरागी, रामु जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।

ज्ञापन के कार्यक्रम मे न.प. अध्यक्ष महेश भाबर, सेवादल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, मण्डलम अध्यक्ष बद्री धाकड, महिला अध्यक्ष मैना मारू, छगन पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, मोहन गुर्जर, मयाराम मेडा, कैलाश भूरिया, भारत सिंगार, भारत डामर, रमेश जैन, श्रीकांत पटेल, किशोर कटारा, पीरू खराडी, परवेज लोदी, बबलु सोनेर, कालु यादव, अर्जुन ग्रेवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश द्विवेदी ने किया। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Next Post

कंपनी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासनिक अमला औद्योगिक पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया

Thu Nov 11 , 2021
देवास, अग्निपथ। शहर के बालगढ़ क्षेत्र में स्थित चामुंडा स्टैंडर्ड मिल की कंपनी की जमीन आगरा, ग्वालियर हाईवे कंपनी ने नीलामी में खरीद ली। जिसके बाद गुरुवार को प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा। जहां पर रहवासियों का विरोध का सामना भी प्रशासन को करना पड़ा। रहवासियों ने आरोप लगाया कि […]
Dewas atikraman 11112021

Breaking News