ढांचाभवन में युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य

उज्जैन, अग्निपथ। 40 साल के व्यक्ति के साथ ढांचा भवन में 8 युवकों द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किये जाने का मामला शनिवार को चिमनगंज पुलिस ने दर्ज किया है।

जूना सोमवारिया क्रबस्तान में बनी दरगाह पर रहने वाले 40 साल के व्यक्ति ने थाने पहुंचकर बताया कि एक माह पहले उसे परिचित जुबेर ने ढांचा भवन अपने घर बुलाया था। जहां मारपीट कर उसने अपने सात साथियों के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया। सभी ने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो जान से मार देगें। वह काफी डर गया था।

अब युवकों द्वारा धमकाया जा रहा है कि पैसे दे वरना तेरा उस दिन वाला वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामले में जुबेर निवासी ढांचा भवन के साथ शादाब, शाहिद, इमरान, जैद, रसीद और 2 अन्य के खिलाफ धारा 377 का केस दर्ज कर जांच में लिया है।

बताया जा रहा है कि पीडि़त व्यक्ति सुबह पुलिस कंट्रोल रूम वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा था, जहां से उसे शिकायत के लिये चिमनगंज थाने भेजा गया। मामले में पुलिस का कहना है कि गलत काम करने वालों की तलाश शुरू की गई है। जल्द जुबेर को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर अन्य युवकों को पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रविवार को डीआरएम उज्जैन आएंगे, कल बदले जाएंगे तीन ट्रेनों के प्लेटफार्म

Sat Nov 13 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर रेलवे ब्राडगेज ट्रेक के लोकार्पण समारोह को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। ट्रेक के लोकार्पण का समारोह भोपाल, इंदौर और उज्जैन में एक साथ होगा। रविवार को रतलाम मंडल के डीआरएम विनित गुप्ता कार्यक्रम की तैयारियों के लिए उज्जैन आएंगे। रविवार सुबह […]
रेलवे लाइन रेल सफर

Breaking News