मधुमेह खोजो अभियान : 118 की जांच, 7 लोग में पहली बार शुगर बढ़ी मिली

जीवनदीप सोशल वेलफेयर सोसायटी व युवा उज्जैन के सहयोग से संभवनाथ महिला मंडल ने करवाया परीक्षण

उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री संभवनाथ महिला मंडल ने जीवनदीप सोशल वेलफेयर सोसायटी व युवा उज्जैन के सहयोग से हनुमंतबाग में जैन समाज के करीब 118 लोगों की शुगर की  जाँच करवाई। मधुमेह खोजो अभियान के तहत आयोजित जांच में 7 लोग ऐसे चिन्हित हुए जिन्होंने पहली बार ही अपनी शुगर की जाँच करवाई व उनमे शुगर बड़ी हुई पाई गई।

इस दौरान स्वामीवात्सल्य  भी आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्षा श्रीमती सुधा गुप्ता ने बताया कि जीवनदीप सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मधुमेह खोजो अभियान उज्जैन शहर में विभिन्न सामाजिक संस्था,सोशल ग्रुपों महिला मंडलो के सहयोग निरंतर  चलाया जावेगा। कार्तिक पूर्णिमा को हुए कार्यक्रम में त्रिशा नाहर, एवं संभवनाथ महिला मंडल की सचिव इंदु सकलेचा व सक्रिय सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निगम इंजीनियर की हत्या: ढांचा भवन ब्रिज के पास बदमाशों ने चाकुओं से मार डाला

Sun Nov 21 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन नगर निगम में पीएम आवास का काम देखने वाले इंजीनियर पंकज कनोजिया (30) की शनिवार आधी रात को हत्या हो गई। वह रात 1.30 बजे इंदौर से अपने दोस्त की शादी से लौट रहे थे। वे ढांचा भवन के नजदीक टॉयलेट के लिए रुके, तभी उस पर […]

Breaking News