जिला चिकित्सालय में 32 स्लाईस की अत्याधुनिक सीटी स्केन मशीन का शुभारम्भ

दो घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट, बीपीएल और आयुष्मान कार्ड धारियों का सीटी स्केन नि:शुल्क

उज्जैन, अग्निपथ। जिला चिकित्सालय में बहुप्रतीक्षित सीटी स्केन सेंटर का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह 32 स्लाईस की अत्याधुनिक सीटी स्केन मशीन से स्केन के परिणाम और स्पष्ट आयेंगे। सीटी स्केन की सुविधा उज्जैन के शासकीय अस्पताल में उपलब्ध हो जाने से ऐसे मरीज जोकि निजी डायग्नोस्टिक सेंटर का खर्चा वहन नहीं कर सकते। उनको बड़ी राहत मिलेगी।

थिटा डायग्नोस्टिक सेंटर इंदौर और जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद अनिल फिरोजिया ने की। उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन और भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक जोशी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका उदघाटन किया।

इस दौरान मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिला चिकित्सालय का नाम बदलकर संभाग चिकित्सालय किया जाये। आने वाले समय में शासकीय चिकित्सालय में इको कार्डियोलॉजिस्टक चिकित्सक भी नियुक्त किये जायें। वहीं विधायक पारस जैन ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान सीटी स्केन मशीन की बहुत आवश्यकता थी।

यह सुविधाएं मिलेंगी मशीन से

सीटी स्केन सेन्टर थिटा डायग्नोस्टिक के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इसके सीईओ मनीष शर्मा ने जानकारी दी कि सीटी स्केन सेन्टर में होलबॉडी सीटी स्केन, थ्रीडी सीटी स्केन, सीटी यूरोग्राफी, सीटी एंजियोग्राफी (कोरोनरी के अलावा), सीटी वर्चुअल एंडोस्कोपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां आमजन को रियायती दरों पर

सीटी स्केन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ.संजय शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. लक्ष्मी बघेल, आरएमओ डॉ. जितेन्द्र शर्मा, डीपीएम रतनसिंह, थिटा डायग्नोस्टिक के सीटी टेक्निशियन हेड, डॉ.सुनील मालपानी, हर्ष मेहता, संदीप भगत, आशीष श्रीवास्तव, राहुल प्रजापत, एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

दो घंटे में मिलेगी रिपोर्ट तैयार

यहां 32 स्लाईस की अत्याधुनिक सीटी स्केन मशीन लगाई गई है। इससे सीटी स्केन के परिणाम और स्पष्ट आयेंगे। सीटी स्केन करवाने के बाद दो घंटे के अन्दर रिपोर्ट तैयार मिलेगी। बीपीएल और आयुष्मान कार्ड जिनके होंगे, उनका सीटी स्केन नि:शुल्क किया जायेगा। सामान्यजन को 653 रुपए में सीटी स्केन की सुविधा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 शादी बीच में छोड़ भाग चुकी है कैटरीना कैफ

Tue Nov 23 , 2021
यहां देखें धोखा खाए दूल्हों की लिस्ट मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी साबित हुई हैं। इतना ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ ने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों […]

Breaking News