उज्जैन में रात साढ़े 8 बजे लोहे के पुल पर युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में इंदौर भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। लोहे का पुल क्षेत्र में रात 8.30 बजे के लगभग गोली चलने की घटना हुई है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हमलावर पिस्टल फेंककर मौके से भाग निकला। घायल की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है।

महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे का पुल पर रहने वाला इम्तियाज पिता मोहम्मद रफीक उम्र 40 वर्ष घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान एक बदमाश आया और उस पर देसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। इम्तियाज के सिर पर फायर कर बदमाश पिस्टल वहीं छोडक़र भाग निकला। लोगों ने इम्तियाज को लहूलुहान देखा तो उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

घटना की जानकारी लगते ही सीएसपी पल्लवी शुक्ला महाकाल टीआई मुनेंद्र गौतम अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए थे। घायल की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला बदमाश शादाब था और उसका घायल से लेनदेन को लेकर विवाद चला रहा था। सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारियों की लापरवाही, स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ा झाबुआ

Wed Nov 24 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। आखिरकार स्वच्छता सर्वेक्षण में जहां 25 से 50 हजार की जनसंख्या में गत वर्ष झाबुआ नगर जो गत वर्ष रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आया था, वहीं कुछ उदासिनता एवं उचित एवं योजनाबद्ध कार्य के अभाव में इसकी रैंकिंग एक पायदान नीचे खिसक गई और झाबुआ इस वर्ष […]

Breaking News