नाम नहीं लिया तो जिलाध्यक्ष पर बंदूक तानी..?

(चित्र में मास्क पहने दिख रहा है सांसद प्रतिनिधि गुड्डू पांडे)

उज्जैन, अग्निपथ। सांसद ने आज ग्राम कायथा में सडक़-शौचालय आदि का भूमि पूजन किया। जहां पर उनके प्रतिनिधि ने नशे की हालत में भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा पर बंदूक तानने की असफल कोशिश की। कारण यह था कि जिलाध्यक्ष ने मंच से उनका नाम नही लिया था, जिसके चलते यह विवाद हो गया।

सांसद अनिल फिरोजिया को आज उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि गुड्डू पांडे ने सभी के सामने शर्मसार कर दिया। वह भी जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला पर रिवाल्वर तानने की कोशिश करके। घटना देखने वालों का कहना है कि सांसद प्रतिनिधि नशे की गिरफ्त में थे।

पता कर लेना..

सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्ष ने नाम नहीं लिया मंच से। तब सासंद प्रतिनिधि ने अपने हाथ के इशारे से पहले गोली मारने का सीन क्रिएट किया। यह सभी ने देखा। उस दौरान उनके हाथ मे रिवॉल्वर थी। फिर मंच से उतरकर,जब सामना हुआ तो एक बार फिर वही घटना दोहराई।

मगर इस बार नशे के चलते बंदूक नही निकाल पाए। तब तक उनको सभी ने पकड़ लिया। संवाद भी हुआ कि ..गोली मार दूंगा। जिलाध्यक्ष ने भी कह दिया…पहले मेरे बारे में पता कर लेना।

एफआईआर…

सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद जिलाध्यक्ष ने एसपी सत्येंद्र शुक्ल से मुलाकात की। पूरी घटना बताई। नतीजा थाना माधव नगर में जीरो पर एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमे रिवाल्वर लायसेंस निरस्त का भी जिक्र है। एसपी ने एफआईआर की पुष्टि की है।

हटाया..

इधर सांसद ने घटना के बाद, कायथा प्रतिनिधि गुड्डू पांडे को, अपने प्रतिनिधि पद से हटा दिया है। ऐसा सांसद खेमे के सूत्रों का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब पीकर मारपीट करने वाले बड़े भाई को मार डाला

Wed Nov 24 , 2021
बांदका में खेत पर कुल्हाड़ी से हत्या के मामले का खुलासा उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया तहसील के ग्राम बांदका में धर्मेन्द्र पिता गणपत राजपूत (34) की हत्या का भी बुधवार को खुलासा कर दिया गया। छोटे भाई अर्जुन ने खेत पर काम करने वाले हाली अर्जुन पिता भंवरलाल बागरी के साथ […]

Breaking News