बड़ौद पुलिस ने 10 लाख का डोडाचूरा जप्त किया, ट्रक चालक गिरफ्तार

Badod Dodachura 27112021

आगर-मालवा, अग्निपथ। नशीले पदार्थ की अंतरराज्यीय तस्करी कर रहे एक ट्रक को शनिवार दोपहर बड़ौद पुलिस ने पकडक़र 10 लाख रुपए कीमत का डोडाचूरा जब्त किया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर 27 नवम्बर दोपहर 12:30 बजे रामनगर-सुसनेर रोड पर सुसनेर की ओर जाते ट्रक (पीबी11-एक्यू8951) को रोककर चेक किया गया। चैकिंग के दौरान चालक के कब्जे के ट्रक के डाले में प्लास्टिक के कट्टे बनाने के कच्चे प्लास्टिक की 320 पैकिंग के बीच 26 कट्टों में छिपाकर रखा हुआ 512 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

जब्त डोडाचूरा का बाजारू मूल्य 10 लाख 24 हजार है। ट्रक सहित जप्त कर पुलिस ने ट्रक चालक नीतासिंह पिता सायदासिंह(52) निवासी गरीनजीर, चीका, कैथल, हरियाणा हाल मुकाम गढी साहब पिंड समाना जिला पटियाला के समक्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक चालक के विरूध्द थाना बडौद पर एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/15 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबध्द कर प्रकरण किया गया।

ढोढर के पास से रखा था, पंजाब ले जाना था

आरोपी ट्रक चालक से प्रारम्भिक पूछताछ में ढोढर के पास ट्रक मालिक हरविन्दरसिंह निवासी भिडेर कॉलोनी चीका रोड समाना द्वारा भेजे गये अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उसके ट्रक में डोडाचूरा से भरे कट्टे रखवाने और उक्त डोडाचूरा कट्टों को शहर समाना जिला पटियाला पंजाब तक पहुचाये जाने के सम्बंध में ट्रक मालिक द्वारा निर्देशित कर भेजे जाने के बारे में बताया है। आरोपी ट्रक चालक से गहन पूछताछ जारी है।

थाना बडौद की पुलिस की इस बडी सफलता पर होसला अफजाई करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी बडौद सहित पुलिस टीम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीयों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

डोडाचूरा पकडऩे वाली टीम में में निरीक्षक विवेक कनोडिया, उप निरीक्षक धर्मेश यादव, ईश्वर जोशी, सउनि पी.एस.ठकराल, प्रधान आरक्षक रमेश जोशी, शौकिन कारपेंटर, राजेन्द्रसिंह, सुरेन्द्रसिंह, आरक्षक मोहम्मद परवेज एवं चालक सै. गोविंद मंडोवर, नगर सैनिक विशाल की भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठेकेदार ने की थी मजदूर महिला से छेड़छाड़, एक साल की कैद

Sat Nov 27 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। मजदूरी के बहाने ले जाकर महिला से छेड़छाड़ करने और जहरीली शराब बेचने के प्रकरण में शनिवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने मामलों में दोषी सिद्ध होने पर दो युवकों को सजा के साथ अर्थदंड दिया है। सराय में 3 अप्रेल 2018 की सुबह महिला भाई के […]

Breaking News