शाजापुर में जनसहयोग से लगेंगे 100 सीसीटीवी कैमरे

शाजापुर, अग्निपथ। शहर के सभी प्रमुख चौराहे, गलियां जल्द ही तीसरी आंख की निगरानी में आने वाले हैं और इसको लेकर जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरों को लगाने का पूजन के साथ ही श्रीगणेश भी हो गया है। अपराधियों से शहर को बचाने के लिए शहर की हर एंट्री सहित सभी मुख्य चौराहों पर जन सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

शुक्रवार को डीआईजी अनिलकुमार कुशवाह, पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, आशीष नागर, आलोक गुप्ता ने ने पुलिस लाइन में शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी लगाए जाने हेतु पूजन किया।

इस दौरान डीआईजी कुशवाह ने कहा कि जन सहयोग तो से शहर में सीसीटीवी लगाया जाना बेहद सराहनीय कार्य है। इन कैमरों की वजह से अपराधों की रोकथाम करने में पुलिस को मदद मिलेगी।

दरअसल प्रशासन द्वारा शहर के बड़ा चौक, बस स्टैंड, ट्राफिक पाइंट सहित प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं। कुछ माह पूर्व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने शहर के अन्य चौराहों, गलियों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर समिति बनाई थी।

उक्त समिति ने कार्य करते हुए जन सहयोग से राशि एकत्रित कर करीब 24 स्थानों पर 100 कैमरे लगाए के जाने की शुरूआत की है।

22 लाख की लागत से लगेंगे कैमरे

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने करीब 22 लाख रुपये की राशि भी सीसीटीवी कैमरों के लिए एकत्रित की और अब इस राशि से करीब 24 स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पूरा शहर सीसीटीवी कैमरों की जद आ जाएगा।

टकैमरे लगाने के कार्य के शुभारंभ अवसर पर एएसपी टीएस बघेल, एसडीओपी दीपा डोडवे, कोतवाली प्रभारी संतोष वाघेला सहित जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना के बाद मरीजों में बढ़ी दिमागी बीमारी की समस्या

Sat May 27 , 2023
शहर में कई लोग करा रहे इलाज, लंबी बीमारी से उठे लोगों में सामने आ रही परेशानी उज्जैन, अग्निपथ। भारत में 15 प्रतिशत मेन्टली डिसआर्डर का आंकड़ा अब बढक़र 25 प्रतिशत तक हो गया है। अकेले रहना, लोगों से मिलना नहीं, पीठ पीछे बुराई करने का शक होना, अकेले में […]

Breaking News