रात 12 बजे मनाया काल भैरव जन्मोत्सव:101 तरह की शराब का लगाया भोग

उज्जैन। भैरव अष्टमी पर देर रात 12 बजे काल भैरव मंदिर में जन्म उत्सव मनाया गया। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रात 12 बजे भैरव के जन्म बाद काल भैरव मंदिर के पुजारियों ने विशेष पूजन व अभिषेक किया। काल भैरव को 111 प्रकार के मिष्ठान नमकीन व 101 प्रकार की शराब का भोग लगाया गया।

मंदिर में हर हर महादेव व जय भैरव नाथ के जयकारे उत्साह के साथ गूंजते सुनाई दिए। काल भैरव आज शाम चार बजे मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। रात 12 बजे बाबा के जन्म के बाद परंपरा अनुसार शासकीय पूजन किया गया। यह पूजा-अभिषेक उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उनके साथ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल राजोरिया भी मौजूद थे।

पूजा पूरी होने के बाद पुजारी ने मंत्रोच्चार कर बाबा को शराब का सेवन करवया। प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा में कोविड प्रतिबंधों के चलते दो सालों से श्रद्धालु इस पूजा में शामिल नहीं हो पा रहे थे। गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु देर रात हाथ में शराब की बॉटल लिए खड़े रहे। यह सिलसिला पूरी रात तक चला।

सर्दी में रम की बॉटल लाए श्रद्धालु


मुम्बई से मित्र के साथ आये हरीश मंगवानी ने कहा कि बाबा के दर्शन लाभ हो गए। सर्दी का मौसम है इसलिए बाबा के लिए रम की बॉटल लाया हूं। गुजरात से 8PM की बॉटल लेकर परिवार के साथ पहुँचे शास्त्री राजेश दवे ने बताया कि कोरोना के कारण मैं मार्च माह में वेंटिलेटर पर चला गया था। बाबा के आशीर्वाद से ही स्वस्थ हो सका हूं। मैं यहां हर साल परिवार के साथ दर्शन करने आता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल की सवारी में अधिग्रहण का विरोध

Mon Nov 29 , 2021
हाथों में तख्तियां लेकर खड़े रहे रहवासी, बाबा महाकाल को अर्पित की अर्जी उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर के सामने वाले हिस्से में 10 मकानों को तोड़ दिए जाने के बाद अब 70 मीटर के दायरे में आने वाले 152 मकानों को भी अधिग्रहित करने की प्रक्रिया प्रशासन के स्तर पर […]
mahakal sawri me adhigrahan ka virodh

Breaking News