मार्निंग वॉक पर गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने खाया जहर, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। मार्निंग वॉक पर शुक्रवार सुबह गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 10 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश में निकले। एमआर-5 मार्ग पर बेहोश पड़ी देख उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां दोपहर में मौत हो गई।

कस्तूरीबाग में रहने वाली अनिता पति सुभाषचंद्र सोनी (45) की मौत होने की सूचना संजीवनी अस्पताल के ड्यूटी कम्पाउंडर ने चिमनगंज थाना पुलिस को दी तो जांच के लिये एएसआई देवीलाल मालीवाड़ अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।

पति ने बताया कि अनिता भैरवगढ़ क्षेत्र के ग्राम लसुडिय़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। घर से मार्निंग वॉक पर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरु की गई। ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पास बेहोशी की हालत में मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जहर खाने की बात कहीं।

एसआई मालीवाड़ के अनुसार पति भी शासकीय शिक्षक है। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार ने किसी भी विवाद और परेशानी की बात से इंकार किया है। अनिता के 2 बच्चे हंै, जिनका विवाह हो चुका है। परिजनों के अनुसार वह प्रतिदिन मार्निंग वॉक पर जाती थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जहर क्यों खाया, यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजीनामा नहीं किया तो दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

Fri Dec 3 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। 2 दिन पहले महिला द्वारा 2 युवको पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को एक युवक के परिजनों ने प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाया कि पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने पर पुत्र को झूठे केस में फंसाया गया है। मॉडल स्कूल के पीछे रहने वाली […]
उज्जैन पुलिस फाइल

Breaking News