एक्टिवा पर लात मारकर नर्स को गिराने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बहू ने जहर खाया, पति और सास पर केस दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। महिलाओं के प्रताडऩा के दो मामले मंगलवार को सामने आए है। ढांचा भवन में पत्नी को एक्टिवा पर जाते समय पति ने लात मारकर गिराने का प्रयास किया है। चिमनगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पारिवारिक विवाद के चलते बहू के जहर खाने पर महाकाल पुलिस ने पति व सास पर केस दर्ज किया है।

ढांचा भवन निवासी नर्स प्रियंका तन्तवा का पति राहुल पिता रविंद्र कासार से विवाद का कोर्ट में केस चल रहा है। मंगलवार दोपहर वह एक्टिवा से जा रही थी। इसी दौरान रविंद्र गाड़ी से पीछे आया और प्रियंका की चलती एक्टिवा पर लात मारकर गिराने का प्रयास किया। हादसे से बची प्रियंका ने थाने पहुंचकर टीआई जितेंद्र भास्कर को शिकायत की तो उन्होंने राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

दहेज को लेकर विवाद

राजगढ़ स्थित जीरापुर निवासी अल्लारखी(19) का कोरोना काल में बेगमपुरा के जावेद से निकाह हुआ था। उसे 18 दिसंबर को जहर खाने पर सांवेर रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अल्लारख् ाी ने पुलिस को बताया कि दहेज का सामान लाने की बात पर पति जावेद व सास सईदा प्रताडि़त कर रहे थे। इस कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया है। मामले की जांच कर रही एसआई सोना कुंवर ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, एक की मौत

Tue Dec 21 , 2021
गांव वालों ने चालक को पकड़ा उज्जैन, अग्निपथ। बाजार से खरीददारी कर लौट रहे बाइक सवारों को पीछे आये डम्पर ने कुचल दिया। एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल हुआ है। घट्टिया के ग्राम मालीखेड़ी में रहने वाला अरुण पिता विक्रम चौधरी (28) गांव में […]

Breaking News