को रोना पॉजिटिव युवती के घर के बाहर उसका नाम लिखकर पोस्टर लगाया

आगर-मालवा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

आगर-मालवा। में कोरोना संक्रमित युवती के घर के बाहर स्वास्थ्य विभाग ने उसके नाम-पते के साथ पोस्टर चस्पा कर दिया है। युवती ने नोएडा में टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में टीम संक्रमित युवती के घर पहुंच गई। इलाके को कंटेनमेंट जोन बना दिया। युवती को भी होम क्वारैंटाइन कर दिया। घर के बाहर दीवार पर एक पोस्टर भी लगा दिया, जिसमें उसका पता दर्ज कर दिया। इस तरह की हरकत पर अफसरों ने चुप्पी साध ली है।

गुरुवार रात युवती अपने घर आगर लौटी है। घर आने के पहले उसने नोएडा में RT-PCR टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली। जिले में तीसरी लहर का पहला केस होने से विभाग में हड़कंप मच गया। युवती को ट्रीटमेंट दिया। युवती को लक्षण नहीं हैं, इसलिए होम क्वारैंटाइन कर दिया। इलाके को सैनिटाइज किया गया। कंटेनमेंट जोन बनाकर सख्ती कर दी गई। कागज पर लड़की का नाम पता, कब तक क्वारैंटाइन रहना है, यह लिखकर उसके घर की दीवार पर चिपका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री के काफिले में आये गतिरोध से उठा बवंडर

Sat Jan 8 , 2022
पंजाब में 5 जनवरी को फिरोजपुर में रैली करने जा रहे प्रधानमंत्री के काफिले को रोके जाने के कारण मचा तूफान शायद 5 राज्यों में होने जा रहे चुनावों की घोषणा के बाद रूक जायेगा। क्योंकि देश की मीडिया और राजनैतिक दलों को भी दूसरा काम मिल गया है। 5 […]

Breaking News