गोवंश भरे वाहन ने पुलिस से बचने के चक्कर में स्कूल वैन व बाइक सवार को मारी टक्कर

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में की तोडफ़ोड़

बड़ौद/आगर, अग्निपथ। राजस्थान से आ रहा अवैध रूप से गोवंश का परिवहन कर रहे दो आईसर वाहन की सूचना बड़ौद पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आयसर को रोकने का प्रयास किया। किन्तु पुलिस वाहन को रोकने में सफल हो गई जबकि एक अन्य वाहन पुलिस को चकमा देकर आगे निकल गया। पुलिस वाहन भी पीछा करने लगा तो बचने के लिये आयशर चालक ने वाहन को निपानिया हनुमान की ओर मोड़ लिया। और गांव में एक स्कूल वैन एवं मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ग्रामीणों ने आयशर वाहन को दबोच लिया एवं बच्चों से भरी स्कूल वैन और एक बाइक सवार को मारी टक्कर कुछ बच्चों के घायल होने की सूचना आक्रोशित ग्रामीणों ने की ट्रक में जमकर तोडफ़ोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत करवाया एवं आयसर वाहन को आगर कोतवाली लेकर पहुंची जहां पर आक्रोशित लोगों ने आयशर में आग लगा दी। वहीं दूसरी ओर एक आयसर वाहन जिसे पुलिस बड़ौद में ही पकडऩे में कामयाब हो गई थी को बड़ौद थाने में खड़ा करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

तस्करी का नया रूप

इस अवैध तस्करी में एक नया रूप देखने को मिला आयसर वाहन में निचे ठुस-ठुस कर गोवंश भरे गये एवं उसके उपर पटीये लगाकर खाली केरेट जमा दिये गये जिससे देखने वाले को लगे की यह फल अथवा सब्जी को लेकर जा रहीं है। और पुलिस की नजर उस पर न पड़े।

गोवंश उतारने के बाद थाने पर अचानक जला वाहन

हमारे आगर प्रतिनिधि के मुताबक जब्त वाहन से गोवंश खाली कराने के बाद अचानक उक्त वाहन के कैबिन की और आग लग गई। आग लगने से थाना कोतवाली के सामने हडक़म्प मच गया। मामलें को लेकर काफी देर तक हंगामा भी चलता रहा। पुलिस ने उक्त मामलें में रामचरण पिता मांगीलाल 40 वर्ष निवासी घोंसला, कमल उर्फ कालू पिता जगदीश शर्मा निवासी घोंसला के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया। जिस आयशर वाहन में अवैध गौवंश भरे थे। उसे जप्त करने के साथ ही उसके अंदर से 20 गौवंश जिंदा व एक मृत जप्त किया।

मामले में आरोपित कमल फरार बताया जाता हैं। इसी मामले में पुलिस ने प्रकाश पिता मदनलाल सुर्यवंशी निवासी हनुमान निपानिया की रिपोर्ट पर आयशर वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 आईपीसी के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया हैं। उक्त आयशर वाहन के चालक ने फरियादी प्रकाश की बाईक व ओमनी वाहन को टक्कर मार दी थी। जिसमें सवार स्कूली बच्चें घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीथमपुर नगर पालिका पर अब कांग्रेस का कब्जा

Mon Feb 13 , 2023
धार, अग्निपथ। पीथमपुर नगर पालिका कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेेस को सफलता मिली। कांग्रेस की सेंवती पटेल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पप्पू असोलिया निर्वाचित हुए। कांग्रेस की परिषद बनने पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुदसिंह गौतम ने पीथमपुर की […]

Breaking News