सावधान रहें! अस्पतालों पर बढ़ सकता है दबाव, केंद्र ने राज्य सरकारों को लिखा खत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा है। राजेश भूषण ने सभी राज्यों को कोरोना के हालात पर पैनी नजर रखने को कहा है। इसके साथ-साथ उन्होंने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान में कोरोना मामलों में आए उछाल के बीच 5 से 10 फीसदी सक्रिय मामलों को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए हमें तैयार रहना पड़ेगा।

हालांकि, उन्होंने राज्यों को चेतावनी देते हुए लिखा है कि स्थिति तेजी से बदल रही है और अस्पतालों में भर्ती की स्थिति भी तेजी से बदल सकती है। उन्होंने सभी राज्यों को कोरोना के एक्टिव मामलों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। बता दें कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1 लाख 79 हजार 723 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 57 लाख 7 हजार 727 पर पहुंच गई है, जिनमें से अभी तक 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमिक्रॉन वैरिएंट के 4,033 मामले भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिदपुर में पटवारी को EoW ने 4 हजार रु की रिश्वत लेते पकड़ा

Mon Jan 10 , 2022
ऋण पुस्तिका के लिए मांगे थे रुपए महिदपुर। EOW टीम ने महिदपुर तहसील में पटवारी महेंद्र दरगोड़े पिता रघुनाथ को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। EOW एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि पटवारी सिटी महिदपुर स्थित अपने प्राइवेट ऑफिस पर पकड़ा गया। फरियादी किसान जयराज […]

Breaking News