हरसोदन का युवक गुजरात से कपंनी के लाखों रुपए लेकर फरार, तलाश में आई पुलिस

उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड स्थित ग्राम हरसोदन का युवक गुजरात की एक कंपनी के लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। करीब तीन माह पहले हुई घटना में आरोपी को पकडऩे के लिए जूनागढ़ पुलिस गुरुवार को एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल से मिलने कंट्रोल रूम पहुंची।

जूनागढ़ थाने के एसआई एमआर डऊ ने बताया कि हरसौदन निवासी विजय पिता चंद्रशेखर पाटीदार वहा दौलत पराग स्थित ओम लॉजिस्टिक कंपनी में काम करता था। वह अक्टॅूबर 2021 में कंपनी के 2.75 लाख रुपए लेकर भाग गया। कंपनी अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट करने पर उसके उज्जैन निवासी होने का पता चला।

जानकारी मिलने पर दल के साथ दो दिन पहले आए और उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। स्थानीय पुलिस की मदद से तलाशने के लिए एसपी से मुलाकात की है। याद रहे चर्चा थी कि गुजरात पुलिस किसी 35 लाख रुपए की ठगी के केस में आरोपी को तलाशने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिगंबर जैन समाज के मुनिश्री 108 शांतसागरजी मसा का देवलोकगमन

Thu Jan 13 , 2022
डोल निकालकर गडवाड़ा में किया अंतिम कार्यक्रम , बाहर से भी समाजजन एवं गुरू भक्तदर्शन हेतु पहुंचे झाबुआ, अग्निपथ। दिगंबर जैन आचार्य विभवसागरजी महाराज के शिष्य मुनि शांतसागरजी मसा की समाधि झाबुआ में 13 जनवरी, गुरूवार को दोपहर 12.15 पर हो गई। मुनिश्री का एक दिन पूर्व ही 12 जनवरी, […]

Breaking News