आशीष पाठक होंगे स्मार्ट सिटी के नए सीईओ

दोहरे प्रभार से मुक्त होंगे नगर निगम आयुक्त

उज्जैन, अग्निपथ। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2007 के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष कुमार पाठक को उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी में बतौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी(सीईओ) पदस्थ कर दिया है। पाठक की पदस्थापना के बाद नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता स्मार्ट सिटी कंपनी में दोहरे दायित्व से मुक्त हो जाएंगे।

शुक्रवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने 24 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी में पदस्थ किए गए आशीष कुमार पाठक फिलहाल संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में उपसचिव है। उनके पास निवेश संवर्धन, टूरिज्म बोर्ड भोपाल में संचालक पद का भी दायित्व है।

एक साल में तीसरा तबादला

2007 बैच राज्यप्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष कुमार पाठक का एक साल के भीतर यह तीसरा तबादला है। मार्च 2021 में वे जबलपुर स्मार्ट सिटी कंपनी में सीईओ थे। यहां से उन्हें मंडला में जिला पंचायत सीईओ बनाकर भेजा गया। मंडला से हटाकर संस्कृति व पर्यटन विकास विभाग में पदस्थ हुए और अब उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ बना दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दर्दनाक हादसा: बाइक को मारी टक्कर और महिला को रौंदते हुए कार चालक भागा, महिला की मौत

Sat Jan 15 , 2022
जावरा/ रतलाम, अग्निपथ। सैलाना बाइक पर अपने भाई के साथ महिला उपचार करवाने के लिए रतलाम आ रही थी, तभी तेज गति से सामने आईं कार ने बाइक को टक्कर मार दी और महिला को रौंदते हुए कार चालक भाग गया। दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना […]
हादसे

Breaking News