दर्दनाक हादसा: बाइक को मारी टक्कर और महिला को रौंदते हुए कार चालक भागा, महिला की मौत

हादसे

जावरा/ रतलाम, अग्निपथ। सैलाना बाइक पर अपने भाई के साथ महिला उपचार करवाने के लिए रतलाम आ रही थी, तभी तेज गति से सामने आईं कार ने बाइक को टक्कर मार दी और महिला को रौंदते हुए कार चालक भाग गया। दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का वीडियो फुटेज भी वायरल हो गया है। पुलिस का कहना है कि कार चालक शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

मनीषा परिहार
मनीषा परिहार

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे सैलाना के कालिका माता मार्ग निवासी 40 वर्षीय मनीषा पति दिनेश परिहार अपने भाई योगेश चौहान के साथ बाइक से इलाज के लिए रतलाम जा रही थी। रास्ते में हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने एक तेज गति से आई कार ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी। टक्कर से मनीषा नीचे सडक़ पर गिर गई। इसके बाद कार महिला को रौंदते हुए निकल गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग दौडक़र मौके पर पहुंचे और मनीषा को अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मनीषा का चल रहा था थायराइड का इलाज

बाइक चालक योगेश टक्कर लगने से दूसरी साइड गिरा गया था, इससे वह बच गया। योगेश ने मीडिया को बताया कि उसकी बहन का थायराइड का इलाज चल रहा था, इसलिए वह उसे डॉक्टर को दिखाने रतलाम ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना का वीडियो कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में यह दर्दनाक हादसा नजर आ रहा है।

शीघ्र गिरफ्तार होगा चालक

कार चालक कार लेकर भाग गया है। जल्द ही कार बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – जितेंद्र सिंह कनेश, थाना प्रभारी सैलाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उन्हेल स्वास्थ्य केंद्र में सीएमएचओ को मिली अव्यवस्थाएं, बीएमओ को लगाई फटकार

Sat Jan 15 , 2022
बोले- तुम्हारी मॉनीटरिंग ठीक नहीं उन्हेल, अग्निपथ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं होने का मामला शांति समिति की बैठक के अंदर उठने के बाद प्रशासन सकते में आया। मामला कलेक्टर के पास पहुंचा तो निर्देश मिलते ही सीएमएचओ औचक निरीक्षण करने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। ब्लॉक मेडिकल […]
उन्हेल स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा।

Breaking News