महिला को अकेली पाकर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

डरा-धमकाकर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी को किया गिरफ्तार

उज्जैन, अग्निपथ। पड़ोस में रहने वाली महिला को अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया और धमकाकर अश्लील वीडियो बना लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पंवासा थाना क्षेत्र के जीवनपुर खेड़ा में रहने वाली महिला का पति 5 दिन पूर्व शहर से बाहर गया था। महिला घर पर अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर रात के समय पड़ोस में रहने वाला भारत मालवीय घर में घुस गया। महिला पहले कुछ समय नहीं पाई, भारत ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया।

महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण महिला चुप रही। पति के लौटने पर उसने घटना बताई। मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए दुष्कर्म करने वाले भारत को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल जब्त किया। सोमवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागझिरी उद्योगपुरी केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Mon Jan 17 , 2022
आसपास के फैक्ट्री कराई खाली, देर रात तक बुझाने के प्रयास उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार शाम इंड्रस्टीयल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। केमिकल रखा होने से आग तेजी के साथ फैली। जिस पर काबू पाने के देर रात तक प्रयास किये जा रहे थे। नागझिरी इंड्रस्टीयल […]

Breaking News