वाश बेसिन की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत तीन घायल

विधायक राणा ने गांव में पहुंचकर संबंधित लोगों पर प्रकरण दर्ज करने के दिए निर्देश

नलखेड़ा, अग्निपथ। तहसील क्षेत्र के ग्राम गूंजारिया में शासकीय स्कूल में हाथ धोने के लिए बने वॉश बेसिन की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन बच्चे घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।

उधर जानकारी लगने पर क्षेत्र के विधायक राणा विक्रमसिंह ने भी गांव गुंजारिया पहुंचकर संबंधित लोगो पर दर्ज करने निर्देश अधिकारियों को दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम गुंजारिया में शुक्रवार को शाम 5 बजे शासकीय विद्यालय मैदान में बच्चे खेल रहे थे। तभी स्कूल मैदान में ही बच्चों को हाथ धोने के लिए बनाए गए वाशबेसिन की दीवार गिरने से गांव के 8 वर्षीय श्याम पिता मांगीलाल बागरी की दीवार में दबने से मौत हो गई।

हादसे में निशा पिता रमेश बागरी (10), सोना पिता रामकरण बागरी 10 वर्ष तथा सोना बागरी पिता बद्रीलाल बागरी उम्र 10 वर्ष गंभीर घायल हो गए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा श्याम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

विधायक राणा पहुंचे गांव

ग्राम गुंजारिया में शुक्रवार की शाम घटित हुई घटना की जानकारी लगने के बाद क्षेत्र के विधायक राणा विक्रमसिंह शनिवार को ग्राम गुंजारिया पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस दौरान विधायक ने मृतक एवं घायलों के परिवारजनों से चर्चा कर मौके पर ही अधिकारियों को बुलाया।

उन्होंने घटना में दोषी लोगों पर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम सोहन कनास, नायब तहसीलदार बीएल दांगी, बड़ागांव चौकी प्रभारी माधवसिंह परिहार सहित पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

महीनेभर पहले ग्राम छाल्डा में दो बच्चे घायल हुए थे

29 दिसंबर को ग्राम छाल्डा में भी वाश बेसिन की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर घायल होकर उनके पैर पिक्चर हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया था। उसके बाद भी संबंधित विभाग द्वारा जांच कर कार्यवाही नहीं करने के कारण आज फिर ग्राम गूंजारिया में यहां दुर्घटना घटित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बडऩगर में बढ़ रहे कोरोना मरीज फिलहाल 16 एक्टिव केस

Sat Jan 22 , 2022
सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे लोग बडऩगर,अग्निपथ। कोरोना की तीसरी लहर ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 जनवरी से दस्तक दी थी। जिसके बाद से छूटपूट – छूटपूट शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना मरीजो में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि प्रशासन द्वारा कोरोना को रोकने के लिए […]

Breaking News