विक्रम में शुरू हुई ऑफ लाईन परीक्षाएं

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर कुलपति ने किया निरीक्षण

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना काल में लगातार ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित कराने के बाद विक्रम विश्वविद्यालय ने आखिरकार फिर से ऑफ लाईन परीक्षाएं आरंभ करवा दी है। शुक्रवार को स्नातकोत्तर स्तर की सेमेस्टर परीक्षाए दो पाली में प्रारम्भ की गई।

शुक्रवार सुबह कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुमन मानविकी भवन, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दशहरा मैदान एवं माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में संचालित परीक्षाओं का निरीक्षण किया। सुमन मानविकी भवन परीक्षा केंद्र में निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा, विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. एस. के. मिश्रा, डॉ डी. डी. बेदिया आदि उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा संचालन के लिए विक्रम परिक्षेत्र में 50 से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर स्तर की एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएचएससी की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार से विक्रम परिक्षेत्र के अंतर्गत 50 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 से 11 व दोपहर 2 से 5 की पाली में प्रारम्भ की गई है।

तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में विक्रम परिक्षेत्र के अंतर्गत लगभग 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। कुलपति प्रो. पांडे ने केंद्रों पर परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, पेयजल आदि की व्यवस्था देखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर-उज्जैन फोरलेन को शासन ने अपने हाथ में लिया

Fri Jan 28 , 2022
रोड मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से टोल कंपनी का अनुबंध निलंबित उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन से इंदौर के बीच फोरलेन पर टोल प्लाजा का संचालन शुक्रवार से राज्यशासन की एजेंसी मध्यप्रदेश रोड़ डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) ने अपने हाथ में ले लिया है। टोल कंपनी द्वारा रोड़ का सही तरीके से […]

Breaking News