गोवर्धन सागर की सफाई आज से संभालेगी वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी

आगे आ रहे दानदाता, 8 दिन तय किया शेडयूल

उज्जैन, अग्निपथ। गुरूवार से अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर की सफाई के काम में अप्रत्याशित तेजी आ गई है। 6 जेसीबी मशीन, 6 डंपर, 1 क्रेन, एक पोकलेन मशीन और 30 से ज्यादा मजदूरों की टीम ने एक ही दिन में गोवर्धन सागर से करीब 100 डंपर गाद, मलबा और काई को बाहर निकाला।

गोवर्धन सागर विकास समिति के सदस्य व विकास प्राधिकरण पूर्व संचालक सुनील जैन की प्रेरणा से गुरुवार को राजेश माहेश्वरी ने स्व. भगवती देवी माहेश्वरी की स्मृति में और मनोहरलाल जैन ने स्व. उषादेवी जैन की स्मृति में दो डोंगियां क्रय करने के लिए दानराशि अर्पित की। सदस्य सुश्री भारती प्रपन्ना की प्रेरणा से श्री ईश्वरलाल शर्मा ने 2 हजार 100 रूपए दानराशि अर्पित की। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव की ओर से भी एक डोंगी क्रय करने के लिए दानराशि पुत्र पवन यादव द्वारा अर्पित की गई।

आज से उतरेगी वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी की टीम

रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डा. रामेश्वरदास जी ने बताया कि गुरूवार को एसबीएम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के 15 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम ने गोवर्धन सागर के संपूर्ण क्षेत्र का मुआयना कर सफाई अभियान की कार्ययोजना तैयार की। शुक्रवार सुबह से इस कंपनी के कर्मचारी और संसाधन भी गोवर्धन सागर की सफाई के काम में जुट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

16168421 सीएम हेल्प लाइन का सच, झूठा है तहसीलदार

Thu Feb 3 , 2022
 झाबुआ।  हमे तो भुष्ट तंत्र ने लूटा सरकार की क्या मजाल शिकायतो को कैसे करते हलाल कोई इनसे जाने। जी हां यह कड़वा सच मुख्यमंत्री ऑन लाइन शिकायत का है शिकायत का समाधान जिले की थांदला तहसील का है। यह वह तहसील है जहां विधि विपरीत हुए नान्तरण की खबर […]

Breaking News