यूक्रेन के खारकीव-सूमी से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूसी बसें तैयार

एक भारतीय छात्र गोली से घायल

नई दिल्ली। संकटग्रस्त यूक्रेन के खारकीव और सूमी शहर से भारतीय छात्रों व अन्य विदेशियों को रूस के बेलगोरोड इलाके में ले जाने के लिए 130 रूसी बसें तैयार हैं। रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने इसकी जानकारी दी है।

इस बीच यूक्रेन में जारी रूसी सैन्य कार्रवाई और वहां से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।

ऑपरेशन गंगा वायुसेना के 3 और C-17 विमान हिंडन एयरबेस पर पहुंचे

यूक्रेन संघर्ष से प्रभावित 630 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना के 3 और C-17 विमान कल देर रात और आज सुबह हिंडन एयरबेस पर पहुंचे। भारतीय वायु सेना ने बताया कि इसके लिए रोमानिया और हंगरी में हवाई क्षेत्रों का इस्तेमाल किया गया।

रूस-यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच भारतीय छात्र को लगी गोली

रूस और यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच एक भारतीय छात्र को गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने एएनआई को यह जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले ही गोली लगने से एक भारतीय छात्र की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुलेआम चल रहा एक लगाओ अस्सी पाओ का खेल

Fri Mar 4 , 2022
पूर्व विधायक ने शिकायत की, फिर भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई सुसनेर, अग्निपथ। कभी चोरी छिपे चलने वाला सटटा बाजार आजकल कानून की ढीली पकड़ की वजह से खाईवाल के संरक्षण में खुलेआम संचालित हो रहा है। ओपन, क्लोज और रनिंग के नाम से चर्चित इस खेल में […]

Breaking News