पुलिस पॉइंट के पास भाजपा नेता की दुकान से हजारों का माल ले उड़े

महिदपुर में चोरों के हौसले बुलंद

महिदपुर, अग्निपथ। नगर में निरंतर हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल है। बीती रात महिदपुर के व्यस्ततम नारायणा चौराहे के पुलिस पॉइंट के पास स्थित भाजपा नेता की किराने की दुकान से शटर के ताले उचकाकर चोर हजारों का माल ले उड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने नारायण चौराहे पर महिदपुर रोड नाके के पीछे भाजपा नेता अंकित पिता राजकुमार पोरवाल की अतुल ट्रेडर्स किराने की दुकान की शटर के दोनों ताले उचकाकर दुकान में रखे दाल, चावल, शक्कर के कट्टे, तेल व देशी घी के डिब्बे, चायपत्ती, बीड़ी के पैकेट, बादाम इलायची, सूखा मेवा व अन्य सामान सहित लगभग दो हजार रूपए नकदी ले उड़े ।

अंकित के पिता प्रात: 6 रोजाना की तरह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर पर लगे ताले टूटे पाए गए, जिस पर उन्होंने अंकित को सूचना दी । अंकित ने दुकान पहुंचकर चोरी गए सामान का आंकलन कर पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट की । पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा बनाया । ज्ञात रहे कि नारायण रोड़ चौराहे पर हमेशा पुलिस पॉइंट लगा रहता है व पुलिस पॉइंट से मात्र 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसुनवाई में मोबाइल पर गेम खेल रहा था अधिकारी, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Tue Apr 5 , 2022
देवास, अग्निपथ। मप्र की शिवराज सरकार के अधिकारियों का स्मार्ट फोन प्रेम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार निर्देश और चेतावनी देने के बावजूद बार-बार अधिकारी बैठकों और जनसुनवाई में स्मार्ट फोन का प्रयोग करने में मशगूल दिखाई देते है। एक ऐसा ही मामला मंगलवार को […]

Breaking News