रॉबर्ट वाड्रा महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचे, बोले कांग्रेस ने महाकाल मंदिर के लिए बहुत काम किया

robert vadra mahakal darashan

नंदी के कान में कहीं मुराद, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री भी पहुंचे दर्शन को

उज्जैन, अग्निपथ। रविवार सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। दर्शन के बाद उन्होंने गेट नम्बर 5 पर आम दर्शनार्थियों को खिचड़ी का वितरण किया। यहां पर उन्होंने उज्जैन विकास का श्रेय कांग्रेस को दिया।

गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक उन्होंने सोला पहनकर पूजन अर्चन किया। पूजन अर्चन पुजारी बाला गुरु ने कराया। उन्होंने नंदीहाल में नंदी के कान में अपने मन की मुराद भी कहीं। मीडिया से चर्चा में वाड्रा ने कहा कि देश के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए वे अक्सर धार्मिक यात्रा करते हैं। महाकाल में मेरे लिए नया दरवाजा खोल दिया है।

उन्होंने कहा बाबा के दरबार में राजनीतिक चर्चा नहीं करना चाहिए, लेकिन ये जरूर बोले कि महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं बेहतर हैं।

यहां कांग्रेस की सरकार ने बहुत काम किया। भाजपा ने कुछ भी काम नहीं किया। दरअसल वाड्रा स्मार्ट सिटी के तहत उज्जैन के विकास का श्रेय कांग्रेस को देते हुए दिखाई दिए। हालांकि उज्जैन में सिंहस्थ और स्मार्ट सिटी योजना के तहत भाजपा सरकार के रहते बेहतर विकास कार्य कार्यान्वित हैं।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने किये महाकाल दर्शन

BJP sangathan mantri mahakal 10 04 22

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंदजी रामनवमी के विशिष्ट अवसर पर प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल हुए। हितेशानन्दजी ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर मानव मात्र के कल्याण व विश्वशांति हेतु प्रार्थना की। पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदस्य राम शर्मा पुजारी ने करवाया। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने उन्हें शाल, प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी आरके तिवारी, आरपी गेहलोत आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल बने श्रीराम दर्शन कर भक्त निहाल

Sun Apr 10 , 2022
अचानक उमड़े श्रद्धालु, अन्नक्षेत्र में लगी कतार, महाकाल भोजन प्रसादी के लिए करना पड़ा काफी इंतजार उज्जैन, अग्निपथ। रविवार को रामनवमी होने के कारण भगवान श्रीरामचंद्रजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह होने वाली भस्मारती में भगवान महाकाल को राजा रामचंद्रजी स्वरूप में सजाकर भस्मारती […]

Breaking News