उज्जैन : पति पहली पत्नी के पास गया तो दूसरी पत्नी ने बच्चों को सुलाकर फांसी लगा ली

उज्जैन। बुधवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले उसने अपने दो मासूम बच्चों को सुलाया। घटना के समय पति अपनी पहली पत्नी के घर गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले राकेश तिलकर ने दो शादी की है। वर्तमान समय में वह दूसरी पत्नी उषा तिलकर के साथ रह रहा था। उषा से उसके 10 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। पहली पत्नी के बेटे की मंगलवार को शादी थी। राकेश वहीं गया था। लोगों के मुताबिक पहली पत्नी से संबंधों को लेकर उषा और राकेश में आए दिन झगड़े होते थे।

बुधवार सुबह भी राकेश पहली पत्नी के घर गया था। कुछ देर बाद घर लौटकर आया तो देखा कि उषा फांसी के फंदे पर लटकी है। दोनों बच्चे सो रहे हैं। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने माधवनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका उषा किराने की दुकान नौकरी करती थी।

Next Post

महंगाई पर बोलने वाला कोई नहीं..!

Thu Dec 17 , 2020
ऐसा लगता है कि राजनीतिक पार्टियां अब सिर्फ चुनाव लडऩे तक ही सीमित रह गई हैं। चुनावी दौर में तरह-तरह के मुद्दे उठाओ, चुनाव निपटते ही जनता से नजरे फेर लो। जनसमस्या से किसी को कोई लेना-देना नहीं। एक समय भाजपा पेट्रोल की कीमत 70-75 रुपए प्रति लीटर होते ही […]