सोशल मीडिया गैंग के बदमाश का मकान तोड़ा

badmash makan toda

उज्जैन, अग्निपथ। सोशल मीडिया ग्रुप केकेसी के सक्रिय बदमाश का गुरुवार को नगर निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मकान तोड़ दिया। परिवार ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कामयाब नहीं हो सके।

जीवाजीगंज क्षेत्र के जूना सोमवारिया में रहने वाले बदमाश रमीज खान केकेसी ग्रुप का सक्रिय सदस्य है। सोशल मीडिया पर उक्त ग्रुप दहशतगर्दी फैलाने का काम करता है। रमीज के खिलाफ हत्या सहित 6 संगीन मामले दर्ज है। उसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और गुंडा अभियान सूची में शामिल कर पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति का रिकार्ड नगर निगम से मांगा था। बदमाश का मकान अवैध बना होना सामने आया। उसने मकान के आसपास कब्जा भी कर लिया था।

नगर निगम ने नोटिस जारी करने के बाद गुरुवार सुबह चार से पांच थानों के पुलिस बल की मौजूदगी में बदमाश के मकान को जेसीबी से तोडऩे की कार्रवाई शुरु की। परिवार ने मकान खाली नहीं किया था, निगम की गैंग ने सामान बाहर निकाला। परिवार ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल के बीच उनकी नहीं चल सकी। डेढ़ से 2 घंटे की कार्रवाई के बाद मकान को जमीदोंज कर दिया गया। जीवाजीगंज टीआई गगन बादल ने बताया कि बदमाश पर पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। वह हत्या के मामले में जेल में है।

ढाई साल से चल रहा अभियान

पुलिस गुंडे-बदमाशों पर अंकुश बनाए रखे के लिये ढाई साल से अभियान चला रही है। जिसमें बदमाशों की सूची तैयार कर नगर निगम से उनकी संपत्तियों को पता लगाया जा रहा है। अवैध मकान-दुकान और कब्जे आने पर निगम टीम के साथ तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 80 से ज्यादा मकानों को तोड़ा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में अब महिला सुरक्षाकर्मी देंगी महिलाओं को प्रोटोकॉल

Thu May 12 , 2022
दोनों शिफ्ट में एक-एक महिला सुरक्षाकर्मी की लगाई ड्यूटी उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब अकेली आने वाल वीआईपी महिलाओं को महाकाल दर्शन में परेशानी नहीं आएगी। महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने इसके लिए हाल ही में दो सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी महिलाओं को प्रोटोकाल देने में लगाई है। कई वीआईपी […]