इंगोरिया में बदमाशों का मकान पर धावा

मारपीट कर चुराया डेढ़ लाख का माल

उज्जैन, अग्निपथ। इंगोरिया में गुरुवार-शुक्रवार रात 1 बजे चार-पांच बदमाशों ने धावा बोला और डेढ़ लाख का माल चुरा लिया। परिवार ने बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन हमला कर भाग निकले।

टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे ने बताया कि ग्राम गुरावदा में बंटी उर्फ राधेश्याम पिता चेनसिंह गुर्जर अपने 2 भाई दशरथ और श्याम के साथ संयुक्त परिवार में रहता है। रात 1 बजे के लगभग परिवार सोया हुआ था, उसी दौरान मकान की पहली मंजिल पर चार से पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 10 हजा रुपये नगद चोरी कर लिये। समीप कमरे में बंटी की पत्नी आवाज सुनकर नींद से जागी तो उसने बदमाशों को देखा, शोर मचाने पर नीचे कमरे में सो रहे दशरथ और श्याम नींद से जगाने और भाग रहे बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया। बदमाशों ने डंडों से हमला कर दिया और भाग निकले।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मकान चारों ओर से खुला हुआ था, जहां बदमाश आसानी से आ सकते थे। पुलिस ने रात में बदमाशों की तलाश को लेकर सर्चिंग भी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। पीडि़त परिवार के अनुसार बदमाश पैदल आये थे और पीछे के रास्ते अंधेरे में भागे है। घर से करीब 1 लाख 35 हजार रुपए का माल चोरी हुआ हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु जग्गी वासुदेव की पुत्री ने महाकाल के आंगन में दी नृत्य प्रस्तुति

Fri Jun 10 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद् गुरु जग्गी वासुदेव की पुत्री सहित फाउंडेशन के कलाकारों ने शुक्रवार को यहां ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के आंगन में नृत्य प्रस्तुति दी। कोयंबटूर से आए अंतरराष्ट्रीय ईशा फाउंडेशन के कलाकारों में शामिल मिट्टी बचाओ आंदोलन के प्रणेता जग्गी गुरु की पुत्री ने अपने […]

Breaking News