महिदपुर में तीन दशक बाद भाजपा का कब्जा

दो पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को लगा झटका

महिदपुर, अग्निपथ। नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के बुधवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की है। 18 पार्षदों वाली नगर पालिका परिषद में भाजपा के 9 कांग्रेस के 8 व 1 पार्षद निर्दलीय निर्वाचित होने से किसी को भी बहुमत नहीं मिला था। ऐसे में बुधवार को नपा अध्यक्ष का चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण एवं कशमकश स्थिति में संपन्न हुआ। दोनों पदों पर जीत दर्ज कर भाजपा के हाथ में करीब 3 दशक बाद नगर सरकार की कमान आई है।

अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के ऐन पहले भाजपा की ओर से वार्ड 5 की पार्षद नानी बाई ओम प्रकाश माली का नाम घोषित कर नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 11 की पार्षद अरुणा अनिल आंचलिया ने नामांकन दाखिल किया। मतगणना में भाजपा की नानीबाई माली को 12 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अरुणा आंचलिया को मात्र 6 मत ही मिले। विधायक बहादुरसिंह चौहान की रणनीति से न केवल एक निर्दलीय पार्षद बल्कि कांग्रेस के भी दो पार्षदों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया।

निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा की नानीबाई माली को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ओर से वार्ड 10 के पार्षद राजाराम कहार ने कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड-14 के पार्षद गुलाम मोहम्मद को 11-7 से हराकर जीत दर्ज की। यहां भी कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की। भाजपा की शानदार विजय के बाद विधायक बहादुरसिंह चौहान के नेतृत्व में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का विजय जुलूस मुख्य बाजार में निकाला गया। भाजपा समर्थकों के साथ साथ आम जनता ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ विधायक का पुष्प मालाओं से स्वागत कर भव्य आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दस दिवसीय ‘नवकार मंत्र आराधना’ में 36 आराधकों ने किये 8 लाख जाप

Fri Aug 12 , 2022
नवयुवक परिषद नयापुरा 14 अगस्त को निकालेगी तिरंगा यात्रा उज्जैन, अग्निपथ। त्रिस्तुतिक श्वेतांबर जैन श्रीसंघ नयापुरा के तत्वावधान में राजेन्द्र सूरि ज्ञान मंदिर नयापुरा में विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के उद्देश्य से 36 आराधकों ने नवकार मंत्र जाप किया। श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पगारिया एवं राजेन्द्र पटवा ने […]

Breaking News