भाजपा में अंर्तकलह, निरस्त हुए जोन अध्यक्ष के चुनाव

विधायक और सांसद ने दर्ज कराई थी चुनाव कार्यक्रम पर आपत्ति

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के 6 में 5 जोन में मंगलवार को होने वाले जोन अध्यक्ष पद के चुनाव निरस्त कर दिए गए है। जोन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका था, सभी पार्षदों को इसकी सूचना भी भेज दी गई थी। भाजपा नेताओं के बीच अंर्तकलह की वजह से चुनाव को रोकना पड़ गया है।

जोन क्रमांक 1 में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव पदेन जोन अध्यक्ष है। शेष 5 जोन में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को प्रक्रिया पूरी की जाना थी। बकायदा मिनिट टू मिनिट चुनाव कार्यक्रम जारी भी हो चुका था। नगर निगम के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में 5 जोन अध्यक्षों के चुनाव कराने की तैयारी थी।

सोमवार शाम को चुनाव कार्यक्रम पर पर भाजपा का अंर्तकलह सामने आ गया। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते है कि सांसद अनिल फिरोजिया और उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन चुनाव प्रक्रिया से नाराज थे। एक ही दिन में पांच जोन में अध्यक्ष पद के चुनाव पर दोनों ही नेताओं ने आपत्ति ली थी। सोमवार को भाजपा संगठन के स्तर भी इस मुद्दे पर काफी बहस हुई।

आखिरकार शाम होते-होते मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया निरस्त करने की सूचना जारी कर दी गई। नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने बताया कि जोन अध्यक्ष के चुनाव नगर निगम की सामान्य प्रक्रिया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। कुछ दिन बाद जोन अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम फिर से घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर में अव्यवस्था से दर्शनार्थी परेशान

Mon Sep 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालु व्यवस्थाएं सिस्टेमेटिक नहीं होने के कारण भटकने को मजबूर हो रहा है। यहां तक कि उसको प्रोटोकाल कार्यालय तक पहुंचने में पसीना आ रहा है। यह रास्ता व्यस्ततम होने के कारण यहां हारफूल वालों और दलालों की भीड़ के बीच में पहुंचना […]
महाकालेश्वर मंदिर