आठ साल की बालिका से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

खेलने के बहाने बुलाकर ले गया था रिश्तेदार बालक

उज्जैन,अग्निपथ। भैरवगढ़ क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ उसके ही नाबालिग रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी बालिका को खेलने के बहाने अपने घर ले गया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटनानुसार ग्राम धनड़ा भल्ला निवासी महिला गुरुवार को काम पर गई थी। उनकी आठ साल की बेटी घर पर अकेली थी। यह देख गांव में ही रहने वाले रिश्तेदार का 16 वर्षीय पुत्र बालिका को खेलने के बहाने अपने घर ले गया था और दुष्कर्म कर दिया। मॉ के लौटने पर बालिका ने घटना बताई तो वह उसे भैरवगढ़ थाने ले गई।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने नाबालिग पर केस दर्ज कर उसे खोजा और 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि पीडि़त बालिका पड़ती है और आरोपी मजदूरी करता है। उसे शनिवार को जुवेलियन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पहले अपहरण का केस

पुलिस रिकार्डनुसार आरोपी नाबालिग है,लेकिन पूर्व में भी उस पर केस दर्ज है। खाचरौद थाने में अपहरण का प्रकरण कायम हुआ था। उसके रिकार्ड मंगवाया जा रहा है।

जीवाजीगंज में छेड़छाड़

टीआई गगन बादल ने बताया कि शुक्रवार रात एक पीडि़ता ने मनचले पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को तलाश रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधान अध्यापिका ने बच्चों से लगवाया पोछा, मारपीट के भी आरोप

Fri Sep 9 , 2022
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए जांच के निर्देश उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया विकासखंड के गोनसा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अध्यापिका द्वारा बच्चों से काम कराने और उनके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल में पढऩे वाले 8 से 10 बच्चों […]