20 हजार की रिश्वत लेते तराना जनपद का सीईओ गिरफ्तार

सीमेंटेड रोड बनवाने के लिए मांगे थे रुपए

उज्जैन/तराना, दैनिक अग्निपथ। गांव में सीमेंटेड रोड बनवाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में तराना जनपद पंचायत के सीईओ कोमल प्रसाद को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव बेलरी के सरपंच की शिकायत पर यह कार्रवाई बुधवार को तब की गई जब कोमल प्रसाद ने सरपंच से ₹ 20 हजार ले लिए।

तराना विकासखंड के ग्राम बेलरी में सीमेंटेड सड़क बनाने के लिए पंचायत और ग्रामीण जन काफी दिन से कोशिश में लगे थे। लंबे समय तक सड़क निर्माण को मंजूरी नहीं मिली तो सरपंच रामचंद्र धाकड़ ने तराना जनपद पंचायत के सीईओ कोमल प्रसाद सिंह से मुलाकात की। सीईओ ने राशि मंजूर करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत धाकड़ ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में की। तस्दीक के बाद बुधवार को ब्यूरो की टीम ने सीईओ को ट्रैक करने का प्लान बनाया। इसके तहत बुधवार को तय राशि लेकर धाकड़ सीए कोमल प्रसाद सिंह के पास पहुंचे और उन्हें 20 हजार रुपए दिए। जैसे ही सिंह ने रुपए लिए धाकड़ के इशारा करने पर ईओडब्ल्यू की टीम ने सीईओ को धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन के सभी थानों के मोबाइल वाहनों में लगाए एचडी कैमरे

Wed Jan 5 , 2022
उज्जैन। उज्जैन की पुलिस अब और हाईटेक हो गई है। बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए सभी थानों के मोबाइल वाहनों में एचडी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे जिले के सभी थानों के मोबाइल वाहनों में लगाए हैं। ये कैमरे से फुल वाइड एंगल कवर करेंगे। जिससे घटना स्थल […]

Breaking News