शराब पी रहे चाचा-भतीजे को चाकुओं से गोदा, भतीजे की मौत, एक गिरफ्तार

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के परदेशीपुरा में शराब पी रहे चाचा भतीजे पर एक शराब दुकान के बाहर दो से अधिक बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिये एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां सुबह भतीजे से दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसमें आरोपी के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

टीआई पंकज दीक्षित के मुताबिक सुनील शुक्ला ओर उनका भतीजा सावन शुक्ला शनिवार रात परदेशीपुरा शराब दुकान के अहाते में शराब पी रहे थे। वहां रात में उनके पास अनिकेत उर्फ फद्दू और एक अन्य साथी पहुंचा। दोनों बात करने की बात करते हुए सुनील शुक्ला को अपने साथ ले जाने लगे। यहां साथ में सावन भी उनके पीछे पहुंच गया। पूर्व में चले आ रहे विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। अनिकेत और उसके साथी ने चाकू निकालकर चाचा सुनील और भतीजे सावन पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को एमवाय लेकर जाया गया। यहां रविवार सुबह सावन ने दम तोड़ दिया।

रात में हत्या के प्रयास का केस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात में हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अनिकेत ओर उसके साथी की तलाश में रातभर छापेमारी की गई। लेकिन आरोपी नहीं मिले। सुबह सावन की मौत की जानकारी के बाद हत्या के मामले में धारा बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने अभी अनिकेत के एक साथी को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

91 हजार घरों तक सीधे पानी पहुंचाने की कार्ययोजना को मंजूरी

Sun Nov 20 , 2022
154 फ्लोराइड प्रभावित समेत 280 गांवों में नर्मदा और मान नदी से पहुंचेगा शुद्ध पानी धार, (आशीष यादव) अग्निपथ। जिले की 154 फ्लोराइड प्रभावित बसाहटों सहित 280 गांवों में मां नर्मदा और मान नदी से पानी पहुंचाने की कार्ययोजना को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत 91 हजार से […]

Breaking News