दुर्घटना में गई बाइक सवार मां-बेटे की जान

उज्जैन, अग्निपथ। राजस्थान से लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे की सडक़ दुर्घटना में जान चली गई। तेज र तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी थी। पुलिस ट्रक लेकर भागे चालक की तलाश कर रही है।

मक्सी में रहने वाला सीताराम पित बाबूलाल (35) अपनी वृद्ध मां कचंनबाई (65) के साथ बाइक से राजस्थान गया था। जहां से बीती शाम वापस लौटकर आ रहा था। तराना के ग्राम बघेरा में तेजगति से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मां-बेटे गंभीर घायल हो गये। लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।

तराना टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला था। मृतक मां-बेटे की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई थी। परिजन जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे थे। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक चालक की तलाश में मार्ग पर लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। ट्रक उज्जैन की ओर जाना बताया जा रहा था।

पेड़ पर फंदा डाल किया मोर का शिकार

उज्जैन, अग्निपथ। रात में पेड़ पर फंदा लगाकर मोर का शिकार होना सामने आने पर पुलिस ने मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया है। भाटपचलाना टीआई संजय वर्मा ने बताया कि ग्राम बड़ागांव में किसान समरथ के खेत से चंद कदमों की दूरी पर रस्सी के फंदे में राष्ट्रीय पक्षी मोर उलझा दिखाई देने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

फंदा मोर के गले में था, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकार करने वालों ने खेत में पेड पर फंदे लगा रखे थे। मामले में राष्ट्रीय पक्षी का शिकार करने का मामला दर्ज किया गया है। गांव और आसपास के क्षेत्र में शिकार करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही खेत में शिकार के लिये फंदा लगाने वालों का सुराग लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मृतक पिता पर बेटियों की हत्या का प्रकरण

Thu Dec 15 , 2022
रेलवे पटरियों पर मिली थी चार लाश उज्जैन,अग्निपथ। चार माह पहले रेलवे पटरी में मिली तीन मासूम बालिका और उनके पिता की लाश के मामले में जांच के बाद जीआरपी ने मृतक पिता के पर बेटियों की हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। अगस्त माह में नईखेड़ी रेलवे स्टेशन पर […]
तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कुदा और जान दे दी।