आज महाकालेश्वर मंदिर में दिन के 12 बजे होगी भस्म आरती

रात 4 बजे से सजा सेहरा सुबह 10 बजे उतारा जायेगा, सेहरा लूट की रस्म निभाई जायेगी

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान महाकाल की प्रतिदिन प्रात:काल भस्मार्ती होती है, परंतु आज महाशिवरात्रि के दूसरे दिन 12 बजे भस्म आरती होगी। वर्ष भर में केवल महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन दोपहर में भस्मारती की रस्म निभाई जाती है। भगवान महाकाल को दूल्हा बनाये जाने वाला सेहरा सुबह उतार दिया जायेगा। इस दौरान सेहरा लूट की रस्म भी निभाई जायेगी।

वरिष्ठ पुजारी महेश पुजारी के अनुसार अल सुबह 4 बजे भगवान की भस्मारती के बाद सेहरा सजाया जायेगा। इस दौरान सेहरा दर्शन चलते रहेंगे। सुबह 10 बजे के लगभग सेहरा उतार दिया जायेगा। इसमें सेहरा उतारने के दौरान मंदिर के पट बंद कर दिये जायेंगे। इसके बाद फिर से अभिषेक स्नान चलता रहेगा। दोपहर 1 बजे के लगभग भगवान की भस्मारती की जायेगी। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर्व का समापन हो जायेगा।

मंगलनाथ मंदिर में भी भारी भीड़

महाशिवरात्रि पर्व पर पूरी उज्जयिनी नगरी शिवमय हो गई थी। शहर के छोटे छोटे शिव मंदिर से लेकर बड़े मंदिरों में भी श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के लिये तांता लगा रहा। भगवान शिव का कोई भी ऐसा मंदिर नहीं था जहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुटी हो। महाकालेश्वर मंदिर के अलावा मंगलनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगने लगा था। भगवान महामंगल का आकर्षक श्रृंगार किया जाकर आरती की गई। यहां पर दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

फरियाली खिचड़ी वितरण का रिकार्ड

भगवान महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर रहा। शहर में जगह जगह फरियाली खिचड़ी का वितरण किया जा रहा था। हर 50 मीटर की दूरी पर फरियाली खिचड़ी के स्टॉल लगे हुए थे। जोकि आने जाने वाले वाहन चालकों को रोक कर फरियाली खिचड़ी के दोने दे रहे थे। फरियाली खिचड़ी वितरण के शहरभर में इतने काउंटर लगे हुए थे कि पूरी खिचड़ी को काउंटर किया जाए तो वह हजारों क्विंटल में होगी। एक तरह से यह भी उज्जैन में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में खिचड़ी वितरण का रिकार्ड होगा।

Next Post

गुजरात की महिला श्रद्धालु की संदिग्ध हालत में मौत

Sat Feb 18 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल दर्शन करने परिवार के साथ आई महिला श्रद्धालु की बीती रात अचानक मौत हो गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। गुजरात के अहमदाबाद से अनिता पति महेश तोमर (45) परिवार के पांच सदस्यों के साथ महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल […]
मौत

Breaking News