गुजरात की महिला श्रद्धालु की संदिग्ध हालत में मौत

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल दर्शन करने परिवार के साथ आई महिला श्रद्धालु की बीती रात अचानक मौत हो गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

गुजरात के अहमदाबाद से अनिता पति महेश तोमर (45) परिवार के पांच सदस्यों के साथ महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी। देर शाम परिवार उज्जैन पहुंचा था, भीड़ अधिक होने पर दर्शन नहीं कर पाया। रात ढाई बजे दर्शन की कतार में लगने की योजना बनाकर परिवार रात 10 बजे भोजन करने मंदिर के समीप स्वरुचि भोजनालय पहुंचा। जहां खाना खाते समय अचानक अनिता गिर पड़ी। उसे परिजन होटल कर्मियों की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में महाकाल पुलिस ने ड्यूटी कम्पाउंडर की सूचना पर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया। परिवार शव गुजरात लेकर गया है।

दिल्ली से आई वृद्ध की गई जान

दिल्ली से महाकाल दर्शन के लिये परिवार के साथ आई सरीस पति विनय (70) शनिवार सुबह दर्शन की कतार में लगी थी। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे ए बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती किया और चैकअप शुरु किया। वृद्धा का निधन हो चुका था, लेकिन परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था। काफी देर तक वह उपचार की गुहार लगाते रहे।

रस्सी के फंदे पर लटका मिला वृद्ध

उज्जैन, अग्निपथ। रस्सी के फंदे पर शनिवार दोपहर आसपास के लोगों ने वृद्ध का फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिवार शिव मंदिर दर्शन करने गया हुआ था।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर 12 बजे आबूखाना में रहने वाले मोहनलाल पिता हीरालाल कीर (65) का शव आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला होने पर फंदे पर लटका देखकर सूचना दी थी। मौके पर सामने आया कि वृद्ध घर पर अकेला था। उसकी बेटी और पत्नी शिव मंदिर दर्शन करने गई थी। सूचना मिलते ही लौट आई थी। बेटी गायत्री ने बताया कि पिता बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके थे। कुछ साल पहले दुर्घटना में घायल हुए थे, उसके बाद से ठीक से चल नहीं पाते थे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल वृद्ध द्वारा फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही घटना स्पष्ट हो पाएगी।

सी केबिन के पास मिली लाश

रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर सी केबिन के पास से शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। जीआरपी ने शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया है। मृतक की शिना त के प्रयास किये जा रहे है। पहचान नहीं होने पर पुलिस रविवार को अंतिम संस्कार कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई

Sat Feb 18 , 2023
उज्जैन। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के बयाना स्टेशन के पास सेंट्रल पैनल इंटरलॉकिंग कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण प्रभावित होगी। गाडियों का विवरण निम्नानुसार है। निरस्त ट्रेनें गाड़ी संख्या 12315 कोलकाता उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, कोलकाता से 23 फरवरी, […]
रेलवे लाइन रेल सफर