शादी में हर्ष फायर, महिला-बच्चे समेत 4 घायल

पिता की बंदूक से बेटे ने किया फायर, गोली के छर्रों से एक की हालत गंभीर

धार, अग्निपथ। जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम बामनखेड़ी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायर में बंदूक से निकलेे छर्रे लगने से 4 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव का माहौल गर्माया हुआ है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को सरदारपुर की दसई चौकी अंतर्गत ग्राम बामनखेड़ी में शादी समारोह में देर रात एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर में गोलियां चला दी। इस दौरान बंदूक से निकले छर्रे लगने के कारण घटना में ईशा पिता अनिल, नंदीबाई पति नंदू, भारती पिता महेंद्र व सपना पति दिनेश को गोली लगने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सरदारपुर स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है। जबकि एक महिला को गंभीर हालत के चलते इंदौर रेफर किया गया है।

तलवार लेकर नाचते लोगों का वीडियो भी

हादसे के बाद इस समारोह के कुछ अन्य वीडियो भी सामने आए है। इनमें समारोह के दौरान लोग तलवार पकडक़र भी नाचते नजर आ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि एक लाइसेंसी बंदूक से फायर हुआ है। यह लाइसेंसी बंदूक से एक युवक ने फायर किया। जबकि बंदूक का लाइसेंस युवक के पिता के नाम पर बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले के बाद खबर लिखे जाने तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया हर्ष फायर का मामला सामने आया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षत्रिय महासभा ने किया जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ जी का अभिन्दन

Sun Mar 5 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। शहर में भानपुरा पीठ ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी का 5 मार्च रविवार को उज्जैन आगमन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अभिनंदन किया। इस मौके पर के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठा.हरदयालसिंह एडव्होकेट, शहरअध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, युवाविंंग के जिलाध्यक्ष शंकरसिंह पडिहार आदि ने […]

Breaking News