विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका को संतुलित रखने में पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण: अवधेश भार्गव

जावरा, अग्निपथ। इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफजेयु) नई दिल्ली का तीन दिवसीय 73 वां अधिवेशन (राष्ट्रीय पत्रकार महाकुंभ) मध्य प्रदेश के रतलाम जिला स्थित सेमलिया (कालूखेड़ा) में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार महाकुंभ का आयोजन मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया ने (कालूखेड़ा) पिपलौदा रतलाम मध्य प्रदेश में आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता अवधेश भार्गव राष्ट्रीय अध्यक्ष (आईएफडब्ल्यूए) और संचालन अविनाश जाजपुरा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा व दीप प्रज्ज्वलित कर अवधेश भार्गव, मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री भरत दास वैरागी, एनपी अग्रवाल, संतोष चोपड़ा, अरविंद जैन, जंगा रेड्डी, अर्जुन चंदेल, संजय रायजादा, संतोष मेडतवाल ने किया।

राष्ट्रीय पत्रकार महाकुंभ का स्वागत संबोधन संतोष मेडतवाल ने किया। अग्निपथ के संपादक अर्जुन सिंह चंदेल ने जावरा के हुसैन टेकरी के इतिहास से अवगत कराया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री भरत दास वैरागी ने कहा कि राष्ट्र व समाज को जागृत करने के लिए परिवार को छोडक़र नारदवंशीय (पत्रकार) अनवरत कत्र्तव्य निर्वहन कर रहे हैं। भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व कल्याण के लिए है। श्री दास ने कहा कि भारत के निर्माण में पत्रकारों के योगदान भुलाया नहीं जा सकता। भारतीय पत्रकारिता ने जो आदर्श स्थापित किया वह एक वैश्विक दृष्टि व संकल्पना है।

सम्मेलन में मौजूद पत्रकार।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अवधेश भार्गव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा यदि सत्ता में है तो उसमें पत्रकारिता के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय पत्रकारिता को संविधान ने भले अतिरिक्त व्यवस्था नहीं दिया है अलबत्ता भारतीय पत्रकारिता ने यह सिद्ध कर दिया है कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका को संतुलित रखने के लिए पत्रकारिता की आवश्यकता है। पत्रकार सुरक्षा कानून पर पूरा जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल में रंगपंचमी पर 5 क्विंटल टेसू के फूलों से रंगों की होगी बौछार

Sat Mar 11 , 2023
भस्मारती में महाकाल को चढऩे के बाद शुरु होगी प्राकृतिक रंगों से होली उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के साथ पण्डे पुजारी और श्रद्धालु रंग पंचमी पर हर्बल रंगों से होली खेलेंगे। इसके लिए महाकाल मंदिर में टेसू के फूलों […]

Breaking News