शादी से पहले मंगेतर राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा

उज्जैन, अग्निपथ। अपनी शादी से करीब 1 महीने पहले फिल्म अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उनके दरबार में पहुंची। उनके मंगेतर, राजनेता और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया।

शनिवार को यह प्रेमी युगल उज्जैन आया और बाबा महाकाल के दर्शन पूजन का लाभ लिया। यहां पुजारी पंडित प्रदीप गुरु ने महाकाल का पूजन कराया। उन्होंने अपने भाभी दांपत्य जीवन के लिए महाकाल का आशीर्वाद लिया। रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 27 सितंबर को शादी होने वाली है। हालांकि अभिनेत्री और उनके भावी पति राजनेता राघव चड्ढा की ओर से इस तरह की कोई अधिकृत घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

श्रवण मास के चलते गर्भग्राम में प्रवेश की अनुमति नहीं होने से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का लगभग आधा घंटा पूजन दर्शन किया। परंपरा अनुसार पूजन के दौरान परिणीति में साड़ी और राघव ने सोला पहन रखा था।

पूजन के बाद प्रेमी युगल मीडिया से बचते हुए जय महाकाल कहकर यहां से रवाना हो गया।

एक फिल्म के सेट पर हुए पहली नजर के प्यार को राजनेता और अभिनेत्री ने 13 मई को दिल्ली में सगाई कर कर दुनिया के सामने उजागर किया। उसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया।

पहले भी आई थी भस्म आरती दर्शन को

परिणीति चोपड़ा कुछ दिनों पहले ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए अकेली उज्जैन आई थी। तब उन्होंने भस्म आरती के दर्शन करने के साथ नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी किया था।

और अब जब शादी की तारीख नजदीक है वह एक बार फिर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने अपने भाभी पति के साथ उज्जैन पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 सितम्बर को सीएम शिवराज बडऩगर में करेंगे रोड शो

Sat Aug 26 , 2023
कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण बडऩगर,अग्निपथ। मिशन 2023 के चलते भाजपा की चुनावी तैयारीया चरम पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगभग प्रतिदिन घोषणाऐ की जा रही है वहीं पूर्व में की गई घोषणाओं को अमली जामा पहना कर कार्यक्रम के […]

Breaking News