बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला के गले से झपटा मंगलसूत्र

chain snatching

उज्जैन, अग्निपथ। बाइक सवार 2 बदमाशों ने गुरुवार दोपहर नानाखेड़ा स्टेडियम के सामने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने की वारदात को अंजाम दे दिया। नीलगंगा पुलिस को बदमाशों के फुटेज मिले हंै।

नानाखेड़ा बस स्टेंड के पास रहने रजनी पति दरबारसिंह (28) दोपहर में विद्यापति नगर के पास आदित्य एकेडमी से अपनी बेटी को लेने गई थी। जहां से पैदल नानाखेड़ा की ओर आ रही थी। उसी दौरान सामने से बाइक पर सवार 2 बदमाश आये और गले से मंगलसूत्र झपटकर शांति पैलेस की ओर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो चुके थे। स्नेचिंग की जानकारी लगते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गये। जिसमें बदमाश इंदौररोड की ओर भागते दिखाई दिये हैं। पुलिस बाइक न बर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। एसआई महेन्द्र मकाश्रे ने बताया कि महिला का पति ड्रायवरी करता है। महिला कुछ समय पहले ही नानाखेड़ा क्षेत्र में किराये से रहने आई है। मंगलसूत्र में 12 सोने के मोती लगे होना सामने आए है। मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। जल्द बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।

गैस सिलेंडर फटा, मकान की दीवारें गिरी

उज्जैन, अग्निपथ। नीमनवासा में गुरुवार शाम घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। धमाके से मकान की दिवारें गिर गई। गनीमत रही परिवार बाहर बैठा था, जिसके चलते जनहानि नहीं हुई है।
पंवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में शाम 7 बजे के लगभग भैरुलाल राठौर के मकान जोरदार धमाका हुआ और मकान की दिवारें धराशाई हो गई। आवाज सुनकर आसपास रहने वालों में दहशत फैल गई, सभी घरों से बाहर आये तो भैरुलाल का मकान क्षतिग्रस्त दिखाई दिया।

धमाके की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान सामने आया कि घर में रखा गैस सिलेंडर फटा है। भैरुलाल ने बताया कि चार दिन पहले ही इंडियन क पनी का सिलेंडर मंगवाया था। जिसे चालू नहीं किया गया था। धमाके दौरान वह पत्नी लीलाबाई के साथ घर के बाहर बैठा था, अंदर कोई नहीं था। टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रात 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली

Thu Sep 22 , 2022
प्रियदर्शिनी चौराहा पर घटना, बदमाशों की तलाश उज्जैन, अग्निपथ। कार सवारों को रोक बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार-गुरुवार रात 12 गोली चला दी। कार चालक के पास से गोली निकल गई। बदमाश मौके पर बाइक छोडक़र भागे हैं। नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि प्रियदर्शिनी चौराहा के समीप […]

Breaking News