शक्ति का सृजन समाज सेवा में निष्पक्ष भाव से करें: चंदेल

मां हरसिद्धि परिसर में नृत्यांजलि द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

उज्जैन, अग्निपथ। श्री हरसिद्धि भक्त मंडल के तत्वाधान में नवदुर्गा नगर में नौ दिवसीय सांस्कृतिक बेला में मालवा कला केंद्र निर्देशिका श्रीमती सुषमा व्यास के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा भजन एवम नृत्यांजलि की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह चंदेल एवं प्रोफ्रेसर रजनी सिकरवार थे। स्वागत मंडल के अध्यक्ष संतोष जाधव, सचिव सुनील वर्मा ,कोषाध्यक्ष पवन नागर,प्रमेंद यादव, अंजना शुक्ला, ज्योति नायक आदि ने किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव में माता के उपासना के साथ शक्ति के सृजन का रहता है उसका उपयोग समाज सेवा में निष्पक्ष भाव से करना चाहिए। श्री हरसिद्धि भक्त मंडल शहर की सबसे पुरानी संस्थानों में से एक है जो सांस्कृतिक परंपराओ के साथ निष्पक्ष भाव से यह कार्य कर रही है।

मालवा कला केंद्र के कलाकार निधि शर्मा, ज्योत्सना व्यास, सुनीता परमार ने गायन की प्रस्तुति दी। वही कु.ख्याति दुबे नयनी तिवारी,अखियां तिवारी, रिद्धि व्यास, योगांशी व्यास, समृद्धि आदि ने राजस्थानी एवं मालवी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेश्वर दुबे ने किया। आभार वीरेंद्र शर्मा प्रवक्ता ने माना। इस अवसर पर मंडल के शिवनारायण चौबे, राजेंद्र जोशी, नरेंद्र उपाध्याय, सत्यनारायण तोनगरिया आदि सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

मकोडिय़ा आम पर नोट बंटने की सूचना, मीडिया पहुंची तो भाजपा पार्षद को महिलाओं ने घेरा

Wed Oct 18 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। चुनाव के चलते शहर में हर तरफ मतदाताओं को लुभाने का दौर चल रहा है। वहीं आचार संहिता उल्लघंन का डर भी इसी के चलते राजनीतिक दल लगातार सावधानी रख रहे हैं। परन्तु फिर भी बात लीक हो जाती है और लोगों की भीड़ राशन, नोट आदि लेने […]
सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव

Breaking News